Greater Noida News: इंसान द्वारा इंसानों के साथ घिनौनी हरकत करने के मामले तो सामने आते ही रहते हैं, लेकिन हैरानी तो तब होती है जब इंसान जानवरों को भी न छोड़े। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश को गौतम बुद्ध नगर जिले में सामने आया है। यहां ग्रेटर नोएडा में कुत्ते के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। एक 28 साल के शख्स ने कुत्ते का रेप करने के बाद उसे तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया।
पड़ोसियों ने उसे ऐसा करते हुए देखा तो उसने कुत्ते को नीचे फेंक दिया। इस वजह से कु्त्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। आरोपी किसी प्राइवेट कंपनी में काम करता है।
वकील ने की शिकायत
घटना की शिकायत अल्फा-2 क्षेत्र में रहने वाली महिला वकील ने पुलिस से की थी, जिसके बाद केस दर्ज हुआ था। घटना बुधवार रात की है। शिकायत में कहा गया है कि अल्फा-2 में किराये पर रहने वाले उनके पड़ोसी ने एक फीमेल डॉग के साथ रेप किया है। आरोपी का नाम सोनवीर है।
ये भी पढ़ें-बैंककर्मी को किडनैप कर पैसा ट्रांसफर करने का दबाव डाला, इनकार किया तो पीट-पीटकर मार डाला
हो गया था फरार
कुछ लोगों ने उसे कुत्ते के साथ रेप करते हुए देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। पकड़े जाने के डर से उसने कुत्ते को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया और घर का दरवाजा खोलकर फरार हो गया। जबतक पड़ोसी वहां पहुंचे वह फरार हो चुका था।
नशे में था आरोपी
इसके बाद पुलिस ने महिला वकील की शिकायत पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा-377 के तहत केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार करने के लिए टीमें बनाई गईं थीं। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बताया गया है कि घटना के दौरान वह नशे में था।
ये भी पढ़ें-रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मौत के दावों पर भड़का क्रेमलिन, कहा- वे पहले जैसे ‘मेगा एक्टिव’
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
6 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
9 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
10 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
10 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
11 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
11 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
11 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines