मुंबई: अडाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने बुधवार को मुंबई में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की। बैठक दोपहर करीब तीन बजे मातोश्री में हुई। बैठक के दौरान क्या दोनों लोगों के बीच क्या बातचीत हुई, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है। फिलहाल, इस बारे में कुछ भी सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अभी पढ़ें – मायावती बोलीं-समाजवादी पार्टी राज्य में भाजपा को कड़ा विरोध देने में रही विफल
बता दें कि गौतम अडाणी और उद्धव ठाकरे की मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे राज्य के तीन मंत्रियों उद्योग मंत्री उदय सामंत, बंदरगाह मंत्री दादाजी भूसे और बागवानी मंत्री संदीपन भुमरे के साथ दिल्ली में हैं। महाराष्ट्र में राजमार्गों पर काम को लेकर बुधवार शाम महाराष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करेगा।
शिंदे खेमे के सूत्रों के मुताबिक, सामंत को दिल्ली में रहने के लिए कहा गया है और रात में महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कुछ घटनाक्रम हो सकता है। महाराष्ट्र के एक सीनियर मंत्री ने कहा, ‘आज शाम दिल्ली से बड़ी घोषणा होने की संभावना है।
अभी पढ़ें – ईरान में ‘हिजाब क्रांति’ पर पूछे गए सवाल से ओवैसी ने किया किनारा, बोले- मुझे इससे क्या लेना-देना है?
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से शिवसेना के उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट एक ही समय में शिवाजी पार्क मैदान में दशहरा रैली आयोजित करने के अधिकार के लिए होड़ कर रहे हैं। दोनों गुटों ने बैक अप के रूप में दशहरा रैली के लिए अलग-अलग बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) प्रदर्शनी मैदान के लिए भी आवेदन किया है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
मुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
31 mins agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
1 hr agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
1 hr agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
1 hr agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
11 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
11 hrs ago'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines