Gatimaan Express: उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गतिमान एक्सप्रेस के कोच सी2 में बैठे एक शख्स की तबीयत अचानक खराब हो गई। केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल भी ट्रेन में सवार थे। तबीयत को लेकर हुए अनाउंसमेंट के बाद केंद्रीय मंत्री यात्री के पास पहुंचे, जिसके बाद यात्री को प्रथामिक चिकित्सा दी गई।
सी3 कोच में सवार था यात्री
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली से आगरा जा रही गतिमान एक्सप्रेस के कोच C2 में अचानक एक यात्री की तबीयत खराब हो गई। इसके बाद यात्री के परिजनों ने ट्रेन में मौजूद स्टाफ से मदद मांगी। ट्रेन में घोषणा की गई की कि एक्सप्रेस के कोच C2 के सीट नंबर 42 के यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इस दौरान ट्रेन में केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल भी यात्रा कर रहे थे। घोषणा सुनने के बाद केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ट्रेन के कोच C2 में पीड़ित यात्री से मिलने पहुंचे।
यह भी पढ़ेंः Chhattisgarh Election 2023: रायपुर की विधानसभा सीट 4, टिकट के लिए कांग्रेस के 92 में नेताओं में ‘मार’
केंद्रीय मंत्री ने की मदद
पीड़ित यात्री से मिलने के बाद केंद्रीय मंत्री बघेल ने DRM आगरा को फोन किया और यात्री के इलाज की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। इसके बाद जैसे ही ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची वैसे ही रेलवे की मेडिकल टीम ने पीड़ित यात्री को प्राथमिक चिकित्सा देकर उसका इलाज किया।
पीड़ित की तबियत ठीक होने पर मंत्री ने की विदाई
जानकारी के अनुसार, कोलकता के रहने वाले बाहीउत्तर रेहमान 20 लोगों के साथ आगरा के फतहेपुर सीकरी और ताजमहल देखने आए थे, लेकिन यात्रा के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। रेलवे की मेडिकल टीम की ओर से किए गए इलाज के बाद रेहमान ठीक हो गए। इसके बाद केंद्रीय मंत्री बघेल ने रेहमान को उनके सभी साथियों के साथ आगरा कैंट स्टेशन से विदा किया।
संबंधित खबरें
INDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
6 mins agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
36 mins agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
2 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
2 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
4 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
4 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
4 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
4 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines