हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बनारस की तर्ज पर कोलकाता में गंगा आरती, CM ममता बनर्जी ने शंखनाद कर किया शुभारंभ

विज्ञापन
सीएम ममता बनर्जी ने गंगा आरती का वादा पूरा किया।

Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बनारस की तर्ज की गंगा आरती शुरू हो गई है। गुरुवार को कदमतल्ला गंगा घाट पर मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने शंख बजाकर इसकी शुरुआत की। इसके बाद 15 वैदिक पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती की।

इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। मां गंगे के गीत पर नृत्य भी पेश किए गए। ममता बनर्जी के साथ तमाम लोग भी थे।

सर्दी और गर्मी में यह होगा आरती का समय

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि ठंडी के दिनों में आरती का समय शाम 6 बजे होगा। वहीं गर्मी के दिनों में शाम 7 बजे आरती होगी। आगे उन्होंने कहा कि दुर्गोत्सव के दौरान दो से तीन दिनों के लिए आरती बंद रहेगी। क्योंकि उस वक्त प्रतिमा विसर्जन के लिए घाट पर भीड़ होती है।

विज्ञापन

और पढ़िए –Rajasthan: जुनैद-नासिर के परिवार से मिले CM गहलोत, आर्थिक मदद देने के साथ किया बड़ा ऐलान

जल्द होगी घाट पर बैठने की व्यवस्था

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा आरती देखने के लिए गंगा घाटों पर लोगों के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। मुख्यमंत्री ने वैदिक पुरोहितों से कहा कि वह उनको सादर प्रणाम करती हैं। उनकी वजह से यह शुभ कार्य भली भांति सम्पन्न हो सका। उन्होंने कहा कि यह परंपरा आगे भी चलती रहे, इसके लिए पुराहितों को आगे आना होगा।

विज्ञापन

कदमतल्ला के बाद यहां होगी गंगा आरती

कदमतल्ला गंगा घाट के बाद कोलकाता के बाबू घाट, प्रिंसेप घाट, सहित कई अन्य घाटों पर भी गंगा आरती की शुरुआत होने वाली है। जिस तरह वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर हर रोज शाम को गंगा आरती होती है। उसी तरह इसे भव्य बनाया जाएगा।

बनारस में गंगा आरती देख ममता ने की थी पहल

कोलकाता के कदमतल्ला गंगा घाट पर होने वाली गंगा आरती उद्घाटन समारोह के दौरान मंत्रिमंडल के तमाम सदस्य भी मुख्य रूप से उपस्थित होंगे। मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश दौरे पर गई थीं।

विज्ञापन

उस दौरान वह गंगा आरती में भी शामिल हुई थीं। जिसके बाद जब वह कोलकाता वापस आई थीं, तब उन्होंने यह घोषणा की थी कि वाराणसी दशाश्वमेध घाट गंगा आरती के तर्ज पर कोलकाता के गंगा घाटों पर भी गंगा आरती की व्यवस्था करवाएंगी। जिसके तहत वह कोलकाता के कदमतल्ला गंगा घाट से गंगा आर्ती की गुरुवार शाम से पहली शुरुआत करने जा रही हैं।

कोलकाता से अमर देव पासवान की रिपोर्ट।

यह भी पढ़ें: In Pics: इटली की पीएम मेलोनी बोलीं- भारत के प्रधानमंत्री दुनिया के सभी नेताओं के प्रिय, मोदी मुस्कुराए

विज्ञापन

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola