नई दिल्ली: आज पूरे देश में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी है। दोनों नेताओं ने नागरिकों के जीवन में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
अभी पढ़ें – अगले हफ्ते विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन कर सकते हैं पीएम मोदी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट कर कहा कि गणेश चतुर्थी की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। मंगलमूर्ति भगवान गणेश ज्ञान, सिद्धि और सौभाग्य के प्रतीक हैं। मैं कामना करती हूं कि श्री गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का प्रसार हो।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर बधाई दी। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए संस्कृत में एक श्लोक अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया और लिखा कि गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। भगवान श्री गणेश की कृपा हम पर हमेशा बनी रहे।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं। गणपति बप्पा मोरया!
इससे पहले आज सुबह गणेश चतुर्थी के अवसर पर मुंबई के श्री सिद्धिविनायक मंदिर में आरती की गई। छत्तीसगढ़ के रायपुर में गणेश चतुर्थी के त्योहार के लिए भगवान गणेश की इको फ्रेंडली मूर्तियां तैयार की गई हैं। एएनआई से बात करते हुए एक मूर्ति कारीगर रवि यादव ने कहा, “इस बार मूर्तियों की मांग अच्छी है। हमने पांच अलग-अलग प्रकार की मूर्तियां बनाई हैं जिनमें पास्ता, माचिस और अगरबत्ती की मूर्तियां शामिल हैं।
गणेश चतुर्थी का त्योहार हर साल भारत में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें हजारों भक्त मंदिरों और ‘गणेशोत्सव पंडालों’ में अपनी प्रार्थना करने के लिए आते हैं। गणेश चतुर्थी को गणेशोत्सव के रूप में भी जाना जाता है, जो दस दिनों तक चलता है और इसकी शुरुआत चतुर्थी तिथि से होती है। अनंत चतुर्दशी पर गणेशोत्सव समाप्त होता है। ज्ञान और सौभाग्य के देवता भगवान गणेश के भक्त भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष के दौरान उनका जन्म उत्सव मनाते हैं।
लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को अपने घरों में लाते हैं, उपवास रखते हैं, तरह-तरह के व्यंजन तैयार करते हैं। भगवान से प्रार्थना करते हैं और इस त्योहार के दौरान अनुष्ठान करते हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
50 mins agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
1 hr ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
9 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
9 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
10 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
11 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
11 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
12 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
12 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines