हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मोबाइल गेमिंग ऐप घोटाला: कोलकाता में कारोबारी के ठिकानों पर ED की छापेमारी, 7 करोड़ रुपये बरामद

विज्ञापन

कोलकाता: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोबाइल गेमिंग ऐप के जरिए धोखाधड़ी के मामले की जांच करते हुए कोलकाता में छह ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी अधिकारियों की एक टीम ने बैंक अधिकारियों के साथ शनिवार को कोलकाता के गार्डन रीच इलाके में व्यवसायी आमिर खान के परिसरों में छापेमारी की और सात करोड़ रुपये नकद और संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए। फिलहाल, छापेमारी जारी है।

कारोबारी के आवास पर ईडी की छापेमारी के बीच इलाके में केंद्रीय बलों को भारी मात्रा में तैनात किया गया है। फेडरल बैंक के अधिकारियों की ओर से आरोपी आमिर खान और अन्य के खिलाफ ई-नगेट्स नाम के मोबाइल गेमिंग ऐप के उपयोगकर्ताओं को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद ईडी ने प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत मामला दर्ज किया था।

ईडी की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरोपियों की ओर से शुरुआत में यूजर्स को कमीशन दिया गया था। इससे यूजर्स के बीच विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने अधिक कमीशन और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर के लिए बड़ी मात्रा में निवेश करना शुरू कर दिया।

कथित धोखेबाजों के तौर-तरीकों का विवरण देते हुए ईडी ने कहा, “जनता से अच्छी रकम इकट्ठा करने के बाद अचानक उक्त ऐप से निकासी बंद कर दी गई थी। इसके बाद प्रोफाइल की जानकारी सहित सभी डेटा को उक्त ऐप सर्वर से मिटा दिया गया था और इसके बाद ही यूजर्स को आरोपियों की चाल समझ में आई।”

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें