जयपुर: राजधानी के केंद्र में स्थित सेन्ट्रल पार्क में आज सुबह पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का अनोखा अंदाज देखने को मिला। पूर्व सीएम राजे अपनी पुरानी सहेली मधु के साथ आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर अचानक सेंट्रल पार्क पहुंच गई। वसुंधरा राजे को अपने बीच देख यहां आने वाले लोग अचंभित भी हुए और उनके साथ सेल्फी लेने की भी होड़ मच गई इस दौरान राजे ने वॉक करते हुए ही यहां युवाओं से भी बातचीत की।
फॉर्मर सीएम राजे ने इस दौरान पार्क के आसपास के प्राकृतिक नजारों को निहारा और वॉक पूरी करने के बाद सेंट्रल पार्क में आने वाले वॉकर्स से भी मिली। सुबह अचानक पूर्व मुख्यमंत्री को देखते ही पार्क के आसपास नियमित मॉर्निंग वॉकर्स उनके साथ हो लिए। वहीं इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगों ने पार्क और उससे जुड़े दूसरे पहलुओं पर राजे के सामने अपनी बात रखी।
इस दौरान पूर्व सीएम ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि स्वास्थ्य से बड़कर कोई चीज नहीं है। राजे ने यह भी कहा अपने काम, माइंड, बॉडी इन सब को ठीक से बना कर रखोगे, तो आगे भी चल सकोगे। राजे ने अच्छी सेहत को लेकर अपने विचार साझा करते हुए कुछ मंत्र भी दिए। राजे ने कहा कि बहुत जरूरी है कि दिन में कुछ तो एक्सरसाइज की जाए। आजकल टेबल पर बैठने का काम सभी का है। इसलिए सभी को यही सुझाव है कि खुद को स्वस्थ रखें।
वहीं वसुंधरा राजे ने सेंट्रल पार्क में वॉक के दौरान पार्क में फैली गंदगी पर नाराजगी जताई। सेंट्रल पार्क का चक्कर पूरा करने के बाद वसुंधरा राजे ने जेडीसी रवि जैन को फोन कर उन्हें पार्क का दौरा करने की नसीहत दी। राजे ने कहा कि अधिकारियों को खुद यहां आकर हालात देखने चाहिए।
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
36 mins agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
2 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
4 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
5 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
5 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
5 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
6 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
6 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
6 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त