Bank, Treasury and LIC holiday on Rakshabandhan: मध्यप्रदेश में रक्षाबंधन के त्योहार पर प्रदेश के तमाम बैंक, ट्रेजरी और भारतीय जीवन बीमा को छुट्टी मिली। ऐसा पहली बार हुआ है कि राज्य सरकार ने रक्षाबंधन पर इन सस्थानों को अवकास दिया है। सरकार की इस छुट्टी का लाभ प्रदेश के करीब 50 हजार अधिक अधिकारी और कर्मचारी उठा रहे हैं।
मालूम हो कि इससे पहले रक्षाबंधन के त्योहार पर सार्वजनिक छुट्टी होने के बावजूद एलआईसी, बैंक, ट्रेजरी और उप कोषालय को छुट्टी नहीं मिलती थी।
छुट्टी के लिए सीएम को पत्र
जानकारी के अनुसार, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 10 अगस्त को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने रक्षाबंधन पर वित्तीय संस्थानों में भी सार्वजनिक अवकाश के एलान की मांग की थी। जिसके बाद बाकी संगठनों के कर्मचारियों ने भी छुट्टी की मांग की।
यह भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर भोपाल सेंट्रल जेल में कैदियों से मिलने पहुंची बहनें, भाईयों को बांधी ‘अनोखी’ राखियां
मध्य प्रदेश में मिलता है सबसे कम अवकाश
पत्र में लिखा की मध्य प्रदेश देश के सबसे कम अवकाश देने वाले राज्यों में शुमार है। जहां देश के तमाम राज्यों में त्योहार के अवसरों पर बैंक वित्तीय और अन्य संस्थानों में 25-25 अवकाश मिलते है। वहीं, मध्य प्रदेश सरकार सिर्फ 16 अवकाश ही देती है और इसमे भी रक्षाबंधन शामिल नहीं हैं। पत्र आगे लिखा कि देश के कई राज्य सरकार द्वारा रक्षाबंधन के अवसर अवकाश भी एलान किया जा चुका है। उन्होंने सरकार से विनती करते हुए इस बार रक्षाबंधन के अवसर पर सरकारी संस्थानों में अवकाश घोषित करने की मांग की।
राज्य सरकार के अनुरोध
मध्यप्रदेश में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के को- ऑडिनेटर वीके शर्मा ने बताया कि उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार से रक्षाबंधन पर छुट्टी की मांग को लेकर गहरी बातचीत की। वीके शर्मा ने देश के बाकी राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि जब देश भर में बैंक और संस्थानों को छुट्टी मिल सकती है तो रक्षाबंधन के अवसर पर मध्य प्रदेश के संस्थानों में कर्मचारियों को छुट्टी क्यों नहीं सकती है।
संबंधित खबरें
डिटर्जेंट और केमिकल से बना रहे थे दूध, महाराष्ट्र में FDA ने मारा छापा
1 hr agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
9 hrs agoरोहित नोनिया के नाम से वायरल 'इनामी' पोस्टर ने मचाई हलचल
11 hrs agoबंगाल सरकार में मिथुन चक्रवर्ती को बड़ी जिम्मेदारी, मिला कैबिनेट रैंक
12 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
13 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
14 hrs agoक्या राजनीति को अलविदा कहने वाले हैं हुमायूं कबीर? आखिर क्यों छलके आंसू
14 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
14 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
15 hrs agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines