हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Firozabad: पहले प्रेमी को जमकर कूटा, फिर उसी के साथ की बेटी की शादी, हर तरफ हो रही चर्चा

विज्ञापन

फिरोजाबादः उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक अनोखी शादी की चर्चाएं खूब काफी तेज हैं। यहां घर के कोचिंग जाने की बोलकर एक लड़की अपनी सहेली के यहां बैग और साइकिल रखकर अपने प्रेमी के साथ चली गई। वापस आई को गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। प्रेमी की पिटाई लगाई और फिर दोनों की शादी करा दी। अब प्रेमी अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर अपने गांव ले गया है।

फिरोजाबाद की लकड़ी और एटा का है लड़का

मामला फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाली एक युवती 12वीं की पढ़ाई करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। वहीं एटा का रहने वाला एक युवक लखनऊ में नौकरी कर रहा है। दोनों में किसी तरह दोनों की दोस्ती हो गई। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। बताया गया कि चार दिन पहले दोनों ने घर से जाने की योजना बनाई। युवती घर से कोचिंग जाने की बोल कर निकल आई। इसके बाद अपनी सहेली के गांव पहुंची। वहां अपना बैग और साइकिल रखकर अपने प्रेमी के साथ चली गई।

अभी पढ़ें – Jhansi: नदी में अचानक पानी आने से टापू पर फंसे किसान, चार दिन बाद सेना ने किया ‘एयरलिफ्ट’, देखें Video

विज्ञापन

चार दिन प्रेमी के साथ सहेली के गांव पहुंची लड़की तो पकड़ लिया

वहीं बेटी के घर नहीं लौटने पर परिवार वाले परेशान हो गए। उन्होंने आसपास के इलाके में काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। चार दिन बाद पता चला कि युवती अपनी सहेली के घर बैग और साइकिल रख कर गई है। सभी लोगों ने दोनों को पकड़ने की योजना बनाई। बुधवार को युवती अपने प्रेमी के साथ सहेली के घर आई थी। तभी सहेली के गांव वालों ने दोनों को पकड़ लिया। युवती के परिवार वालों को सूचना दी। गांव में पहुंचे युवती के परिवार वालों ने प्रेमी की पिटाई लगा दी।

बुजुर्गों ने किया हस्तक्षेप, दोनों के परिवारों को मनाया

वहीं सहेली के गांव के बुजुर्गों को जब मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने हस्तक्षेप किया। दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद इलाके के एक मैरिज होम में दोनों की शादी करा दी गई। सभी लोगों ने दोनों को आशीर्वाद के साथ उपहार भी दिए। वहीं पूरे इलाके में इस अनोखी शादी की चर्चाएं हैं। युवक भी अपनी प्रेमिका को दुल्हन बनाकर अपने घर ले गया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola