पटना: बेगूसराय में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना के एक हफ्ते बाद रविवार को हाजीपुर और पटना में गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाएं हुईं। पहली घटना पटना यूनिवर्सिटी की जबकि दूसरी घटना हाजीपुर की है।
जानकारी के मुताबिक, राजधानी पटना में अंबेडकर छात्रावास के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच मारपीट हो गई। थोड़ी देर बाद ही दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई और पथराव भी किया गया। घटना में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
अभी पढ़ें – कश्मीर के स्कूल में हिंदू भजन को लेकर महबूबा मुफ्ती ने बीजेपी और मोदी सरकार पर साधा निशाना
फायरिंग की दूसरी घटना हाजीपुर में हुई जहां बाइक सवार हमलावरों ने सड़क पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी फरार हो गया।
हाजीपुर के एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने कहा कि हमें सूचना मिली कि किसी बाइक सवार ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। मौके पर पहुंचने के बाद सड़कों पर गोलियों के खोखे मिले। फिलहाल, जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपी की पहचान की कोशिश की जा रही है।
अभी पढ़ें – Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त
13 सितंबर को बेगूसराय में हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
बता दें कि 13 सितंबर को बेगूसराय में चार बाइक सवारों ने अलग-अलग इलाकों में ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए थे। घटना के बाद लापरवाही के आरोप में कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड भी किया गया था।
13 सितंबर को बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधना गांव में शाम साढ़े पांच बजे दो हमलावरों ने फायरिंग कर दी, जिसमें नीतीश कुमार नाम का व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद हमलावरों ने बेगूसराय-मुजफ्फरपुर एनएच 28 पर जाकर तेघरा थाना क्षेत्र के अयोध्या चौक पर फायरिंग की, जिसमें गांव रघुनंदपुर निवासी दीपक कुमार घायल हो गया।
जब पहली घटना गोधाना गांव में हुई तो स्थानीय लोगों को लगा कि अपराधिक दुश्मनी के कारण फायरिंग हुई है लेकिन जब दूसरी घटना हुई तब पुलिस को मामले की जानकारी हुई।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
MP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
20 mins agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
32 mins agoपटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
1 hr agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
1 hr agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 hr agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
2 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines