बूंदी: राजस्थान के बूंदी जिले से खबर सामने आ रही है। जिले में गुरुवार रात को खौफनाक वारदात घटित होने की जानकारी मिली है। घटना बूंदी के नैनवां इलाके की देर रात की है। बदमाशों ने 80 साल की बुजुर्ग के पैर से चांदी का कड़ा चुराने के लिए उसे पहले बेहोश किया, फिर उसके पैर काट दिए। बताया जा रहा है कि 4-5 बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक वारदात के समय बुजुर्ग महिला घर पर अकेली थी। महिला के अकेले होने का फायदा उठाकर बदमाश घर में दाखिल हुए और चांदी के कड़े लूटने के लिए पैर काट दिया। घटना के बाद वृद्धा को प्राथमिक उपचार के तुरंत बाद कोटा रैफर कर दिया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि 80 साल की उच्चबी बाई बीती रात घर पर अकेली सो रही थी। लूट की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने पहले तो बुजुर्ग महिला का गला दबाया, जब बुजुर्ग बेहोश होने लगी तो उसके मुंह पर कपड़ा बांध दिया। बदमाशों की इस हरकत से बुजुर्ग महिला बेहोश हो गई। इस दौरान पहले बुजुर्ग महिला के एक पैर को दांतली से काट दिया और फिर पैर में पड़ी चांदी के कड़े निकाल लिए। इस खौफनाक वारदात के बाद दरिंदे फरार हो गए।
इसके बाद बुजुर्ग महिला के बेटे तुलसीराम सैनी ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीआई बाबूलाल मीना पहुंचे और मौका मुआयना करने के बाद वारदात से जुड़ी जानकारी हासिल की।
बूंदी जिले के नैनवा में 80 वर्षीय वृद्धा के साथ हुई निर्मम वारदात को लेकर पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी ने ही निंदा की है। वारदात के बाद से इलाके के लोगों में गुस्सा और डर दोनों है। अब जल्द से जल्द दरिंदों की गिरफ्तारी की मांग की जा रही है।
उधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने नैनवां में वृद्धा के पैर काटे जाने की घटना में प्रभावी कार्यवाही करने की मांग की है। रामपाल जाट ने मांग की है कि पीड़िता का इलाज सरकार को अपने हाथ में लेकर सन्देश देना चाहिए।
(Klonopin)
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
5 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
6 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
7 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
8 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
9 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
10 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
10 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
11 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines