जयपुर: कोरोना के खतरे को देखते हुए भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र द्वारा जारी कोविड-19 एडवाइजरी के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है।
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 4 दिसंबर को राज्य में प्रवेश करने से कुछ दिन पहले भाजपा ने 1 दिसंबर को राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी। भाजपा ने किसानों और शासन से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आक्रोश यात्रा के लिए 51 रथ को हरी झंडी दिखाई थी। यह प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जानी थी।
इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि केंद्र नए कोविड-19 वेरिएंट पर कड़ी नजर रख रहा है। लोकसभा को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि राज्यों को जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘पिछले 3 साल में वायरस के बदलते स्वभाव ने सेहत के लिए खतरा पैदा किया। इसने हर देश को प्रभावित किया। मनसुख मंडाविया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं। हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है।
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
2 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
3 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
3 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
3 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
4 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
4 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
4 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines