---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

कोरोना के खतरे के चलते राजस्थान में भाजपा ने अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित की

जयपुर: कोरोना के खतरे को देखते हुए भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र द्वारा जारी कोविड-19 एडवाइजरी के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 4 दिसंबर […]

---विज्ञापन---

जयपुर: कोरोना के खतरे को देखते हुए भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा स्थगित कर दी है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने गुरुवार को कहा कि केंद्र द्वारा जारी कोविड-19 एडवाइजरी के मद्देनजर भाजपा ने राजस्थान में अपनी जन आक्रोश यात्रा रद्द कर दी है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 4 दिसंबर को राज्य में प्रवेश करने से कुछ दिन पहले भाजपा ने 1 दिसंबर को राजस्थान में जन आक्रोश यात्रा शुरू की थी। भाजपा ने किसानों और शासन से संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश की। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जन आक्रोश यात्रा के लिए 51 रथ को हरी झंडी दिखाई थी। यह प्रदेश के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जानी थी।

---विज्ञापन---

इसके पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को कहा कि केंद्र नए कोविड-19 वेरिएंट पर कड़ी नजर रख रहा है। लोकसभा को संबोधित करते हुए, मंत्री ने कहा कि राज्यों को जीनोम अनुक्रमण को बढ़ाने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा, ‘पिछले 3 साल में वायरस के बदलते स्वभाव ने सेहत के लिए खतरा पैदा किया। इसने हर देश को प्रभावित किया। मनसुख मंडाविया ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन भारत में मामले कम हो रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हम चीन में बढ़ते कोविड मामलों और इससे होने वाली मौतों को देख रहे हैं। हम वैश्विक कोविड स्थिति पर नजर रख रहे हैं और उसी के अनुसार कदम उठा रहे हैं। कोविड-19 के नए प्रकार की समय पर पहचान करने के लिए राज्यों को जीनोम-सीक्वेंसिंग बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

---विज्ञापन---
First published on: Dec 22, 2022 03:42 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola