ठाकुर भूपेंद्र सिंह, सोमनाथ: गुजरात के गिर सोमनाथ में एक शख्स ने अपनी ही बेटी को मार डाला। आरोपी पिता का कहना है कि उसकी बेटी पर भूत आता था। इस डर के चलते उसने अपनी 14 साल की बेटी को लगातार सात दिनों तक भूखे रखा, उसे प्रताड़ित भी किया। एक हफ्ते तक यातनाएं झेलने के बाद आखिरकार लड़की की मौत हो गई।
अभी पढ़ें – महिला ने ब्लैकमेलिंग कर बनाई करोड़ों की संपत्ति, प्रोड्यूसर बोले- इसकी कहानी पर फिल्म बनाऊंगा
मामले की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। गिर के पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह जडेजा ने कहा कि घटना तलाला तालुका के धवा गांव की है। मृतका की पहचान धैर्या अकबरी जबकि उसके पिता की पहचान भावेश अकबरी के रूप में हुई है।
एसपी ने बताया कि भावेश अकबरी ने अपनी बेटी को 1 से लेकर 7 अक्टूबर तक घर से अलग खेत में अकेले रखा। इस दौरान भावेश का बड़ा भाई दिलीप भी उसके साथ था। दोनों ने मिलकर बच्ची को तरह-तरह से प्रताड़ित किया और एक हफ्ते तक खाना और पानी भी नहीं दिया।
जानकारी के मुताबिक, भावेश अकबरी परिवार के साथ सूरत में रहता है। उसे लगा कि उसकी बेटी के शरीर पर भूत का कब्जा है। इसके बाद वो अपनी बेटी को लेकर धावा गांव आ गया। यहां प्रताड़ना की शिकार बच्ची की 7 अक्टूबर को मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने काला जादू करने का सामान भी बरामद किया है।
बच्ची के मामा को हुई जानकारी तब खुला मामला
पुलिस के मुताबिक, बच्ची जब एक हफ्ते तक नहीं दिखी तो उसके मामा ने पूछताछ की। पता चला कि प्रताड़ना से धैर्या की मौत हो गई है। शव को उसके पिता और ताऊ ने ठिकाने लगा दिया है। फिर बच्ची के मामा ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की।
एसपी मनोहर सिंह जडेजा के मुताबिक, शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है कि मामले में कोई तांत्रिक शामिल हुआ है या नहीं। फिलहाल, दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर बच्ची के पिता ने किसके कहने पर मासूम को प्रताड़ित किया।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
1 hr agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
2 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
3 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
3 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
3 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
5 hrs ago'अपनी खुद की पार्टी बनाऊंगा', JDU से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
13 hrs agoक्या रद्द होगी अनंत सिंह की विधायकी? JDU ने स्पीकर से की सिफारिश
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines