मासूम बेटी के लिए जल्लाद बना पिता, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, जानें कारण

Father Beats Daughter with stick Death In Kanpur

Father Beats Daughter with stick Death In Kanpur

Father Beats Daughter with stick Death In Kanpur: कानपुर के एक युवक ने अपनी डेढ़ साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार दिया। जानकारी के अनुसार युवक का उसकी पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसने ये कांड कर दिया। पड़ोसियों को जब इस घटना की भनक लगी तो उन्होंने आरोपी पिता को पेड़ से बांध दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

यह है मामला

घटना कानपुर के पश्चिम पारा इलाके की गुरुवार रात की है। तुलसीयापुर गांव में राजीव राजपूत पत्नी नेहा और 2 बच्चों के साथ रहता था। गुरुवार रात किसी बात को लेकर उसका उसकी पत्नी से किसी बात को झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी नेहा ने राजीव को धक्का दे दिया। इसके बाद राजीव इतना नाराज हो गया कि उसने डंडा उठाकर अपनी डेढ़ साल की बच्ची को बुरी तरह पीटा और फिर उसका गला दबा दिया।

विज्ञापन

मुझे मारा पीटा जा रहा था मैं क्या करता?

बच्ची की हत्या के आरोपी राजीव घर के बाहर आकर बैठ गया। जब इस बात की भनक पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा तो गांव वालों ने उसे पकड़कर पेड़ से बांध दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया वहीं बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए अस्पताल भेजा। वहीं इस मामले में राजीव की पत्नी का आरोप है कि छोटे से विवाद के बाद पति ने डंडे से पीट-पीटकर बच्ची को मार डाला।

वहीं आरोपी राजीव ने बताया कि जब मुझे मारा पीटा जा रहा था मैं क्या करता? मामले में एसीपी ने बताया कि आरोपी ने अपनी मासूम बच्ची की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ