Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

प्रदेश

NCB के पूर्व अफसर समीर वानखेड़े को ट्विटर पर मिली जान से मारने की धमकी, लिखा- हिसाब देना पड़ेगा

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। ‘अमन’ नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 14 अगस्त को समीर वानखेड़े को मैसेज किया गया है। मैसेज में व्यक्ति ने लिखा, “तुमको पता है तुमने क्या किया है, इसका तुम्हें देना पड़ेगा। ” […]

Author
Edited By : Om Pratap Updated: Aug 19, 2022 13:32

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिली है। ‘अमन’ नाम के एक ट्विटर हैंडल ने 14 अगस्त को समीर वानखेड़े को मैसेज किया गया है। मैसेज में व्यक्ति ने लिखा, “तुमको पता है तुमने क्या किया है, इसका तुम्हें देना पड़ेगा। ” एक अन्य संदेश में कहा गया, “तुमको खत्म कर देंगे।”

सोशल मीडिया पर धमकी के बाद समीर वानखेड़े ने गोरेगांव पुलिस से संपर्क किया है। गोरेगांव पुलिस ने गुरुवार को वानखेड़े का बयान दर्ज किया था। पुलिस सूत्रों ने कहा कि इस अकाउंट के जीरो फॉलोअर्स थे और माना जा रहा है कि इसे वानखेड़े को धमकी देने के लिए बनाया गया था।

---विज्ञापन---

हाई प्रोफाइल छापेमारी के बाद सुर्खियों में आए थे वानखेड़े

बता दें कि एनसीबी के मुंबई कार्यालय के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक वानखेड़े अक्टूबर 2021 में मुंबई के एक क्रूज पर एंटी-ड्रग्स एजेंसी के हाई-प्रोफाइल छापे के बाद सुर्खियों में आए थे, जिसके बाद एजेंसी ने बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान कुछ नशीले पदार्थों को भी जब्त करने का दावा किया गया था।

इसके बाद समीर वानखेड़े पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा था। भ्रष्टाचार के आरोप के मामले को मुंबई जोन से एनसीबी की केंद्रीय टीम को ट्रांसफर कर दिया गया था। वानखेड़े को मामले की जांच से हटा दिया गया था और उनके खिलाफ विजिलेंस जांच शुरू की गई थी। एनसीबी ने बाद में आर्यन खान को क्लीन चिट दे दी थी।

---विज्ञापन---

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री ने भी लगाए थे आरोप

जब वानखेड़े मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले की जांच का नेतृत्व कर रहे थे, तब महाराष्ट्र के तत्कालीन मंत्री नवाब मलिक ने उनके खिलाफ जाति प्रमाण पत्र बनाने सहित कई आरोप लगाए थे। मलिक ने 2021 के क्रूज छापे को भी झूठा करार दिया था, जिसके कारण आर्यन खान लगभग एक महीने तक हिरासत में रहे थे। नवाब मलिक ने वानखेड़े पर भाजपा के लिए काम करने का भी आरोप लगाया था।

बता दें कि जून 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद आईआरएस अधिकारी वानखेड़े को एनसीबी में प्रतिनियुक्त किया गया था। उनके कार्यकाल के दौरान, दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह जैसी कई हाई प्रोफाइल हस्तियों से बॉलीवुड में ड्रग सांठगांठ के आरोपों के संबंध में पूछताछ की गई थी।

First published on: Aug 19, 2022 01:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.