Noida News: उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू की गई सब्सिडी योजना 13 अक्टूबर को समाप्त हो रही है. इसके बाद 14 अक्टूबर से केवल उत्तर प्रदेश में निर्मित और पंजीकृत इलेक्ट्रिक वाहनों पर ही सब्सिडी दी जाएगी. यह परिवर्तन ईवी नीति के तहत 3 वर्षों की निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद किया जा रहा है.
2022 में लागू हुई थी नीति
प्रदेश सरकार ने अक्टूबर 2022 में इलेक्ट्रिक वाहन नीति लागू की थी, जिसके तहत टैक्स और रजिस्ट्रेशन शुल्क में छूट के साथ-साथ सब्सिडी का प्रावधान किया गया था. अब तक परिवहन विभाग द्वारा लगभग 60 करोड़ रुपये की सब्सिडी वितरित की जा चुकी है, जिनमें से 40 करोड़ रुपये की राशि केवल अप्रैल 2025 के बाद दी गई है.
17665 लोगों को मिला लाभ
अब तक 17,665 वाहन मालिकों को लाभ मिल चुका है, जबकि 38,285 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. अंतिम तिथि से पहले किए गए सभी योग्य आवेदनों को सब्सिडी दी जाएगी.
ईवी निर्माण को मिलेगा बढ़ावा
नई नीति के तहत 14 अक्टूबर 2025 से 2027 तक केवल उन्हीं वाहनों को सब्सिडी मिलेगी जो उत्तर प्रदेश में निर्मित और रजिस्टर्ड होंगे. इससे प्रदेश में ईवी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा. वर्तमान में कई शहरों में इलेक्ट्रिक वाहन निर्माण यूनिट्स स्थापित हो रही हैं और आने वाले वर्षों में यह संख्या और बढ़ने की संभावना है.
कमर्शियल वाहन चालकों की मांग भी चर्चा में
इस बीच आजाद चालक यूनियन और द इंडियन फेडरेशन ऑफ ऐप-बेस्ड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स के प्रतिनिधिमंडल ने परिवहन मंत्री से भेंट कर कमर्शियल वाहनों की उम्र सीमा 8 साल से बढ़ाकर 15 साल करने की मांग की है. प्रतिनिधियों ने महंगाई के मद्देनज़र किराया 40% तक बढ़ाने और एग्रीगेटर पॉलिसी ड्राफ्ट समिति में अपने दो प्रतिनिधियों को शामिल करने की भी मांग रखी.
ये भी पढ़ें: Greater Noida News : नोएडा में ADM पर भ्रष्टाचार के आरोप में केस दर्ज, जमीनी विवाद के आदेश में की हेराफेरी
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
19 mins agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
41 mins agoCBI रेड पर भगवंत मान का BJP पर हमला, बोले- टीमें खाली हाथ लौटीं
43 mins agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
1 hr agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी बहुमंजिला इमारत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
1 hr agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 hr agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
1 hr ago120 रुपये किलो भिंडी, अदरक 280 के पार, आसमान पर पहुंचे सब्जियों के दाम
3 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines