Earthquake In Rajasthan: प्रदेश के श्रीगंगानगर, बीकानेर, जयपुर, टोंक, जालौर समेत कई जिलों में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। राजधानी में रात करीब 12.28 बजे आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.4 मापी गई। गनीमत रही कि फिलहाल किसी तरह की जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले भूकंप श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में आया। इसके 8 मिनट बाद ही जयपुर में भी धरती हिलने लगी। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ क्षेत्र में लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुये है। इस दौरान भूकंप की तीव्रता 4.4 रहने की जानकारी मिली है। यहां भूकंप के झटके करीब 12 बजकर 27 मिनट पर महसूस हुए हैं।
वहीं टोंक के निवाई शहर में भी 12:34 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस होने की जानकारी आई है। इस दौरान रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.5 माफी गई। 3 से 4 सेकंड तक धरती धूजने के चलते कई इलाकों में लोग घरों से बाहर आ गए। भूकंप का केंद्र जयपुर और गंगानगर जिला रहा। धरती तब हिली जब आधी रात लोग सो रहे थे।
दरअसल, राजस्थान के जालोर में आधी रात 2:26 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस दौरान जालोर के लोग सो रहे थे। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.6 बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि भूकंप के झटके के कारण किसी प्रकार की जानमाल की हानि नहीं हुई है।
बता दें कि भूकंप की तीव्रता को मापने के लिए रिक्टर स्केल का पैमाना इस्तेमाल किया जाता है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है, रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के अंकों के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है।
संबंधित खबरें
यूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
4 hrs agoCBI रेड पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का BJP पर हमला, चुनाव से जोड़ा
5 hrs agoपंजाब में निवेश को रफ्तार, 45 दिन में मंजूरी और रोजगार
6 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
8 hrs agoकभी राजनीति में क्यों नहीं उतरे नाना पाटेकर? बने किसानों की आवाज
8 hrs ago2027 चुनाव से पहले हिमाचल में वीरभद्र सिंह के नाम पर क्यों मचा बवाल?
12 hrs agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
13 hrs agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
13 hrs agoमहाराष्ट्र में बढ़ी अक्टूबर की गर्मी, मुंबई लोकल भी हुई प्रभावित
13 hrs ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines
लेख समाप्त