Ravan Dahan 2022 Live Update: हरियाणा में भीड़ पर गिरा रावण का जलता पुतला, कई गंभीर, टीमें राहत कार्य में जुटीं
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Ravan Dahan 2022 Live Update: देशभर में रावण दहन का कार्यक्रम शुरू हो चुकी है। देश के अलग-अलग स्थानों पर अपने-अपने समय के मुताबिक रावण दहन हो रहा है। श्रीराम के जयकारों और आतिशबाजियों के बीच रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जले।
#WATCH | Haryana: A major accident was averted during Ravan Dahan in Yamunanagar where the effigy of Ravana fell on the people gathered. Some people were injured. Further details awaited pic.twitter.com/ISk8k1YWkH
— ANI (@ANI) October 5, 2022
हरियाणा के यमुनानगर में रावण दहन के दौरान एक बड़ा हादसा होते हो गया। यहां जलते हुए रावण का पुतला लोगों को आ गिरा। हालांकि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन काफी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे की अभी पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस और प्रशासन के लोग मौके पर पहुंच गए हैं।
#WATCH | Delhi: Vice President Jagdeep Dhankar along with Delhi LG Vinai Kumar Saxena & former President Ram Nath Kovind attend Dussehra celebrations at Ram Leela ground pic.twitter.com/mGjlPwNwlh
— ANI (@ANI) October 5, 2022
दिल्ली में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़, दिल्ली के एलजी विनय कुमार सक्सेना और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राम लीला मैदान में दशहरा समारोह में शामिल हुए।
#WATCH | Uttarakhand: 'Ravan Dahan' being performed at Parade Ground in Dehradun, on the occasion of #Dussehra pic.twitter.com/EDJaX7dM6T
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 5, 2022
उत्तराखंड में देहरादून के परेड ग्राउंड में देर शाम रावण दहन हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। यहां लोगों ने रावण दहन के साथ ही प्रभु श्रीराम के नारे लगाए।
Delhi | Ramayana being enacted at the Red Fort on the final day of Navratri celebrations on the occasion of #Dussehra
Telugu actor Prabhas, President Droupadi Murmu and Delhi CM Arvind Kejriwal will attend the #Dussehra celebrations here this evening. pic.twitter.com/TTBNdi5eAv
— ANI (@ANI) October 5, 2022
दिल्ली के लाल किले पर रामायण का अभिनय किया जा रहा है। यहां कुछ ही देर रावण दहन होगा। तेलुगु अभिनेता प्रभास, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल यहां दशहरा समारोह में शामिल होने वाले हैं।
#WATCH | Ladakh: 'Ravan Dahan' performed at Polo Ground in Leh, on #Dussehra pic.twitter.com/ORwcds8jJU
— ANI (@ANI) October 5, 2022
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक लद्दाख में रावण दहन हो चुका है। इस दौरान यहां लेह के एक मैदान में एक-एक कर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। यहां भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश वाराणसी में बुधवार देर शाम रावण दहन हुआ। इस मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। हालांकि बारिश के कारण व्यवस्थाओं पर कुछ प्रभाव भी पड़ा।
#WATCH | Punjab: 'Ravan Dahan' being performed at Daresi Ground in Ludhiana on #Dussehra pic.twitter.com/zh8u27b2Us
— ANI (@ANI) October 5, 2022
पंजाब में बुधवार को रावण दहन हुआ। यहां पटाखों के साथ रावण को जलाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।
कश्मीर घाटी में छह साल बाद दशहरा वापस लौटा है। दर्जनों कश्मीरी पंडितों और अन्य लोग श्रीनगर के टीआरसी मैदान में एकट्ठा हुए। ‘बुराई पर सच्चाई की जीत’ का प्रतीक माने जाने वाला दशहरा मनाया। बहुसंख्यक समुदाय के मुस्लिम भाई भी इस दशहरे के जश्न में शामिल हुए। सभी ने जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: