Dussehra 2022: आज यानी बुधवार को देशभर में दहशरे की धूम है। देश के कोने-कोने में रामलीलाओं और रावण दहन की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। आज शाम को रावण दहन के साथ मेलों का भी आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में नोएडा पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए एडवाइजरी जारी की है। नोएडा और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने अपील की है कि इन रास्तों पर आज संभल कर निकलें।
Noida और Delhi ट्रैफिक पुलिस ने किया ट्वीट
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ट्वीट किया है। इसमें लिखा है, ‘यातायात चेतावनी… कृपया अकबर रोड, तीन मूर्ति मार्ग, आर/ए तीन मूर्ति, आर/ए कौटिल्य, एसपी मार्ग, धौला कुआं फ्लाईओवर और गुड़गांव रोड पर 18:40 बजे से 19:20 बजे तक विशेष यातायात व्यवस्था के कारण बचें। वहीं नोएडा ट्रैफिक पुलिस की ओर से भी ट्वीट किया गया है। इसमें लिखा है, ‘दिनांक 05.10.2022 को सेक्टर-21A नोएडा स्टेडियम व सेक्टर-62 में दशहरा पर्व के आयोजनों के दृष्टिगत यातायात को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु यातायात का प्रतिबंधन/डायवर्जन! यातायात हेल्पलाइन नं0- 9971009001’
ये रास्ते रहेंगे प्रभावित
- सेक्टर-12, 22, 56 से स्टेडियम की ओर।
- सेक्टर 10/21 यू-टर्न से स्टेडियम की ओर सेक्टर-12, 22 और 26 टी-पॉइंट की ओर
- सेक्टर 8/10/11/12 चौक से स्टेडियम चौक और स्पाइस मॉल चौक तक
- मेट्रो अस्पताल चौक से सेक्टर-12/22 चौक और एडोब/रिलायंस चौक तक
- सेक्टर-31/25 चौक से सेक्टर-21/25 स्पाइस मॉल चौक तक
- सेक्टर-22/23/24 और थाना सेक्टर-24 टी-पॉइंट से एडोब/रिलायंस चौक और स्पाइस मॉल चौक तक
- सेक्टर-20/21/25/26 जलवायु विहार चौक से सेक्टर-21/25 स्पाइस मॉल चौक तक
अभी पढ़ें – Dussehra Rally: बालासाहेब के बेटे जयदेव ने एकनाथ शिंदे के साथ साझा किया मंच, BJP पर बरसे उद्धव ठाकरे
दशहरे के लिए नोएडा रूट डायवर्जन
- टेलीफोन एक्सचेंज चौक से सेक्टर-12/22/56 टी-प्वाइंट तक का ट्रैफिक जलवायु विहार चौक से सेक्टर-10/21 यू-टर्न से होते हुए सेक्टर-31/25 चौक, एनटीपीसी, गिझोड़ होते हुए निठारी की ओर निकाला जाएगा।
- सेक्टर-12/22/56 टी-पॉइंट से स्टेडियम चौक तक का ट्रैफिक सेक्टर-56 स्क्वायर, गिझोड़ से एनटीपीसी और सेक्टर 31/25 चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
- सेक्टर-12/22/56 टी-प्वाइंट से रजनीगंधा चौक तक का ट्रैफिक मेट्रो अस्पताल चौक, सेक्टर-8/10/11/12 चौक और हरोला/झुंडपुरा चौक से डायवर्ट किया जाएगा।
- डीएम चौक और जलवायु विहार चौक से स्पाइस और एडोब चौक की ओर जाने वाले यातायात को जलवायु विहार चौक से निठारी, सेक्टर 31.25 चौक, एनटीपीसी और गिझोड चौक की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
5 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
7 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
9 hrs agoचोरबागान दुर्गा पूजा भगदड़: शुभेंदु अधिकारी ने पीड़ित परिवारों को दिए 25-25
11 hrs agoBihar Pension News: 1.03 करोड़ पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूरा
11 hrs agoवीबी-जी राम जी योजना के तहत बिहार के सभी 38 जिलों में काम पर लगी रोक हटी
11 hrs agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
11 hrs agoकोलकाता दुर्गा पूजा हादसे की जांच के लिए SIT गठित, 3 महीने में आएगी रिपोर्ट
11 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines