Uttar Pradesh crime: उत्तर प्रदेश (Uttar pradesh) के उन्नाव (Unnao) से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां घर के आंगन में एक युवती का निर्वस्त्र शव मिला है थाना कोतवाली सदर क्षेत्र के ग्राम हुसैन नगर में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में उसी के घर के आंगन में पड़ा मिला जिससे इलाके में सनसनी फैल गयी। उन्नाव सदर के गांव में आशा संगिनी पत्नी, दो बेटी व एक बेटा रहते हैं। 19 वर्षीय बड़ी बेटी अजगैन क्षेत्र के महाविद्यालय में बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। उसकी छोटी बहन व एक भाई नगर के स्कूल में पढ़ते हैं। दोपहर में करीब तीन बजे भाई-बहन स्कूल से घर लौटकर आए तो दरवाजा खुला देखा और घर के आंगन में लाश देख कर सहम गये और पिता को बताया । हत्या की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर जांच की है और फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य संकलित किए हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
लाश को खून से लथपथ देख छोटी बहन की चीख निकल गई
उन्नाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत छात्रा के साथ दुष्कर्म कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। स्कूल से लौटे बच्चों ने घर की दहलीज पर निर्वस्त्र बहन की खून से लथपथ लाश देखी तो उनकी चीखें निकल गई और चीखते हुए बाहर की ओर भाग आए। उनकी चीख पुकार सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पड़ोसियों ने अंदर जाकर देखा तो बरामदे में उनकी बड़ी बहन खून से लथपथ निर्वस्त्र पड़ी थी। पुलिस ने छात्रा के किसी पुरुष मित्र पर वारदात को अंजाम देने का संदेह जताया है। छात्रा के मोबाइल फोन की काल डिटेल खंगाल रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही आरोपित का भी पता कर लिया जाएगा। सर पर लगी गहरी चोट से लगता है कि छात्रा का कत्ल बड़ी बेरहमी के साथ किया गया है सिर के पीछे की ओर गहरा जख्म और खून होने से फर्श पर सिर पटक कर हत्या की बात सामने आई है। छात्रा के कपड़े फटे और लाश निर्वस्त्र मिली है जिसकी वजह से पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या के बिंदु पर भी जांच कर रही है
पिता की तहरीर पर दो लोगों पर नामजद FIR दर्ज
पिता की तहरीर पर एक युवक और एक महिला के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दो युवकों को पूछताछ के लिए उठाया है। बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा घटना के समय घर पर अकेली थी। शिक्षा मित्र पिता बिछिया ब्लॉक में बैठक में गए थे, आशा कार्यकर्ता मां काम के सिलसिले में गई थी। छोटी बहन कोचिंग गई थी। शाम को कोचिंग से लौटी छोटी बहन ने शव देखा तो चीख निकल गई। माता-पिता और पुलिस को घटना की सूचना दी।
पुलिस ने शुरुआती तफ्तीश के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी दिनेश त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। खोजी कुत्ता घर से 50 मीटर दूर झाड़ियों तक जाने के बाद लौट आया। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस को सुराग मिले हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। पिता की तहरीर पर घर से कुछ दूर रहने वाले युवक सुजीत कुमार और एक महिला कुंवारा के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
'अब नहीं जाऊंगा किसी प्रदर्शन में...', एक्टर इमरान खान ने HC में मांगी माफी
28 mins agoBMC ने डिलीट किया दीया मिर्जा का दीवाली VIDEO, मेयर बोलीं 'एंटी हिंदू'
43 mins agoखुद ड्रग्स छिपाई, फिर नेता को पकड़वाया... पंजाब में कैमरे में कैद पुलिसवाला
47 mins agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
49 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
51 mins agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 hr agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
1 hr agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
2 hrs agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
2 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines