तिरंगा यात्रा के दौरान लखनऊ में बवाल-पत्थरबाजी, भारी संख्या में फोर्स तैनात, देखें video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर निकल रही तिरंगा यात्रा के दौरान बवाल हो गया। जानकारी के मुताबिक दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई। फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है। स्थिति नियंत्रण में हैं। वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
लखनऊ : तिरंगा यात्रा निकाल रहे एक ही समुदाय के दो गुट भिड़े
◆पथराव से कई गाड़ियां और दुकानें हुई क्षतिग्रस्त, भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा pic.twitter.com/zzyHvSSBiJ
— News24 (@news24tvchannel) August 15, 2022
जानकारी के मुताबिक लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आशियाना के बंगला बाजार इलाके में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी। तभी चंद्रिका मंदिर के सामने अचानक दो पक्षों में बवाल हो गया। देखते ही देखते ही बाजार में अफरातफरी और भगदड़ का माहौल हो गया। बीच बाजार दोनों ओर से पथराव होने लगा। जानकारी के मुताबिक इस दौरान वहां खड़ी कई गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं। सूचना पर पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
#BREAKING : लखनऊ के बांग्ला बाजार में तिरंगा यात्रा के दौरान पथराव pic.twitter.com/ZJtFStHqHD
— News24 (@news24tvchannel) August 15, 2022
आनन-फानन में कई थानों का फोर्स और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दोनों ओर के लोगों को मौके से खदेड़ा। वहीं पुलिस की सख्ती को देख बवाली भी मौके से भाग खड़े हुए। इलाके में भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थिति तनावपूर्ण है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बवाल करने वालों की पहचान की जा रही है। वहीं बवाल के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: