Drugs Addict Son Killed Mother In Fatehpur: यूपी के फतेहपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बेटे ने आधी रात को माता-पिता पर हमला कर दिया। सनकी बेटे ने पिता को भी जान से मारने की कोशिश की। घर में पिता की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी जाग गए और मौत का तांडव मचा रहे युवक को दबोच लिया।
मामला फतेहपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां तुराब अली के पुरवा में ननकू पासवान पत्नी जमुना देवी के साथ रहते हैं। रविवार रात सनकी बेटे महेश ने मां-बाप पर हमला बोल दिया। इस हमले में मां की तो मौके पर ही मौत हो गई वहीं पिता का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार दंपत्ति का बेटा महेश मानसिक रूप से विक्षिप्त था। पिता आज यानी सोमवार को उसे आगरा के किसी नशा मुक्ति केंद्र ले जाने वाले थे। इससे पहले ही उसने इतने बड़े कांड को अंजाम दे दिया। नशा छुड़ाने की बात पर महेश रात में उग्र हो गया और बांका से मां पर वार कर दिया। बीच बचाव करने पहुंचे पिता पर भी उसने हमला कर दिया। घर में चीख पुकार मचने के बाद पड़ोसी मौके पर पहुंचे और आरोपी बेटे को दबोच लिया।
बेटे को नहीं अपने किए पर पछतावा
घायल दंपत्ति को देख पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दंपत्ति को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मां को मृत घोषित कर दिया वहीं पिता का फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसक हालत गंभीर बनी हुई है। हैरानी की बात यह थी कि बेटे को अपने किए पर कोई पछतावा नहीं था। वहीं कोतवाल प्रभारी समसेर सिंह ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। उसका इलाज चल रहा है।
संबंधित खबरें
यूपी होमगार्ड भर्ती 2026 का फाइनल रिजल्ट जारी, चुने गए 41424 उम्मीदवार
52 mins agoअमृतसर में इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या, कई दिनों के मिल रही थी जान से मारने की धमकी
1 hr agoKal Ka Mausam: दिल्ली-यूपी, बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दिया अपडेट; इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
1 hr agoयूपी में बढ़ी CNG की कीमतें, लखनऊ-अयोध्या में 2 से 3 रुपये तक हुई महंगी, जानें अपनी सिटी का रेट
2 hrs ago'लोकतंत्र बचाने की लड़ाई जारी रहेगी', मुंबई में केस दर्ज होने के बाद CJP चीफ अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान
3 hrs agoजातिवाद बनाम योगी का समावेशी विकास
4 hrs agoकैंचीधाम जाने का बना रहे हैं प्लान? लॉन्ग वीकेंड से नैनीताल में लगे 'महाजाम' पर पुलिस ने दिया अहम अपडेट
5 hrs agoDU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
5 hrs agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, 20 नवंबर को मतगणना
6 hrs ago'ममता बनर्जी का नहीं हुआ था पैर फ्रैक्चर', पश्चिम बंगाल के CM सुवेंदु अधिकारी ने किया दावा, 9 अक्तूबर के बाद होगी जांच
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines