मुंबई: गाजियाबाद और नोएडा के बाद महाराष्ट्र के पनवेल में कुत्ते के हमले का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि सोसाइटी में लगे लिफ्ट से बाहर निकलने के ठीक बाद एक कुत्ते (जर्मन शेफर्ड) ने जोमैटो डिलीवरी ब्वॉय के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।
अभी पढ़ें – पीएम मोदी आज करेंगे ‘केंद्र-राज्य विज्ञान सम्मेलन’ का उद्घाटन
कुत्ते को देखकर सहम गया था डिलीवरी ब्वॉय
घटना 29 अगस्त की बताई जा रही है। पीड़ित नरेंद्र पेरियार इंडियाबुल्स ग्रीन्स मैरीगोल्ड सीएचएस में ऑर्डर की डिलीवरी कर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह लिफ्ट से बाहर निकला, वहां एक युवक अपने जर्मन शेफर्ड को लेकर खड़ा था। डिलीवरी ब्वॉय ने कुत्ते को देखा तो सहम गया। जैसे ही कुत्ता पीछे हटा डिलीवरी ब्वॉय लिफ्ट से बाहर निकलने लगा। इसी दौरान जर्मन शेफर्ड ने उसके प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया।
पार्किंग की तरफ भागकर बचाई जान
घटना के बाद 33 साल के पीड़ित नरेंद्र पेरियार का नेरुल के डीवाई पाटिल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है, जिसका खर्च कुत्ते के मालिक वहन कर रहे हैं। सेक्टर 3 कलंबोली निवासी पेरियार ने कहा, ‘डिलीवरी कराने के बाद जब मैं नीचे आया तो देखा कि एक कुत्ता खड़ा है। इससे पहले कि मैं कुछ समझ पाता, कुत्ते ने मुझ पर हमला कर दिया। मैं किसी तरह खुद को छुड़ा पाया और दर्द से कराहते हुए पार्किंग की तरफ भागा।
अभी पढ़ें – कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव पर चिकचिक जारी, शशि थरूर समेत पांच सांसदों ने चिट्ठी लिख जताई ये चिंता
घटना के दिन घरवाले नहीं चाहते थे कि मैं काम पर जाऊं
नरेंद्र ने कहा कि घटना के दिन मेरी बहन का जन्मदिन था और मेरे घर वाले चाहते थे कि मैं काम पर न जाऊं, घर पर ही रहूं। घटना के बाद से मेरे घरवाले सदमे में हैं। वहीं, सोसाइटी में रहने वाले केके नांबियार ने कहा कि अगर पालतू जानवर के मालिक ने कुछ सुरक्षा उपाय किए होते तो घटना को टाला जा सकता था।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
रामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
1 hr agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
2 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 hrs agoसीएम मान फिर धुरी से लड़ेंगे चुनाव, AAP ने जारी की 40 उम्मीदवारों की लिस्ट
3 hrs agoछठ घाट सजेंगे मधुबनी पेंटिंग से, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
3 hrs agoछठ घाटों पर सुरक्षा, हर जगह होंगे नोडल अधिकारी तैनात
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
5 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines