चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा जुलाई, 2022 तक विधवा और बेसहारा महिलाओं और दिव्यांगजनों और आश्रित बच्चों को 717.41 करोड़ रुपए पेन्शन वितरण की गई है।
इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार समाज के हर वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के कुल 30,67,927 लाभार्थी पेन्शन ले रहे हैं, जिनमें बुज़ुर्ग, दिव्यांग, विधवा और बेसहारा महिलाएं और आश्रित बच्चे शामिल हैं।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि राज्य में विभिन्न पेन्शन स्कीमों के अधीन कुल 9,89,041 विधवा और बेसहारा महिलाएं और दिव्यांग एवं आश्रित बच्चे लाभार्थी हैं, जिनको जुलाई महीने तक 717.41 करोड़ रुपए की पेन्शन वितरण की जा चुकी है।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने अलग-अलग पेन्शन स्कीमों के लिए कुल 4647.82 करोड़ रुपए के बजट का उपबंध है, जिसमें से मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान विधवा और बेसहारा महिलाएं और दिव्यांग और आश्रित बच्चों की पेन्शन के लिए 1547.55 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।
कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि 58 साल से कम उम्र की विधवा और बेसहारा महिलाएं, 21 साल से कम उम्र के बेसहारा बच्चे और 50 प्रतिशत या इससे अधिक अपंगता वाले व्यक्ति के लिए कोई उम्र सीमा नहीं है। जिनकी सालाना आमदन 60,000 रुपए से अधिक न हो, वह उपरोक्त पेंशन स्कीम का लाभ लेने के योग्य हैं।
अभी पढ़ें – MP: अनूपपुर में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से 3 बाइक सवारों की दर्दनाक मौत
डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि वित्तीय सहायता का भुगतान सीधा लाभार्थियों के बैंक खातों में किया जाता है, जिसके लिए बैंक खातों को आधार के साथ जोड़ा जा रहा है। जि़क्रयोग्य है कि अब तक पेन्शन हासिल करने वाले 96 प्रतिशत लाभार्थियों के बैंक खातों को आधार के साथ जोड़ा जा चुका है।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
बिहार के हाजीपुर में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 5 मासूमों की मौत
37 mins agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 hr agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
1 hr agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
1 hr agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
2 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
5 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
6 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
7 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
7 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines