नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आज बिहार पर एक विवादास्पद टिप्पणी वापस ले ली। जब राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के सदस्य मनोज झा राज्यसभा में महंगाई और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर बोल रहे थे तब गोयल ने कहा था, ‘इनका बस चले तो देश को बिहार बना दें।’
इसे लेकर राजद के नेताओं ने पीयूष गोयल से मांफी मांगने की मांग की। गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने पर राजद नेता मनोज झा ने भाजपा नेता पीयूष गोयल से माफी की मांग की. मनोज झा ने बिहार को लेकर पीयूष गोयल की टिप्पणी को अपमानजनक करार दिया था और बुधवार को राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को इसे लेकर एक पत्र लिखा था।
बता दें कि बुधवार को जब राजद नेता मनोज झा राज्यसभा में विनियोग विधेयक पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे, तभी पीयूष गोयल ने यह टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा, “सर, यह बिहार का अपमान है। पीयूष जी, मैं आपसे हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं कि आप मेरे बारे में जो कुछ भी कहना चाहते हैं, कहें, लेकिन कृपया बिहार पर टिप्पणी न करें।”
बिहार के सांसदों ने श्री गोयल पर अपमानजनक शब्द के रूप में उपयोग करके अपने राज्य को नीचा दिखाने का आरोप लगाया। आज सुबह, श्री गोयल ने एक स्पष्टीकरण दिया लेकिन माफी मांगने से चूक गए। मंत्री ने राज्यसभा में कहा, “मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का बिल्कुल इरादा नहीं था। अगर इससे किसी की भावना आहत हुई है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं।”
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
4 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
4 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
4 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
4 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
4 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines