Deoria Girls Molestation Case: एक तरफ उत्तर प्रदेश पुलिस सरकार, पुलिस-प्रशासन महिला सुरक्षा को लेकर तरह-तरह के दावे करते हैं लेकिन आए दिन चौंकाने वाली घटनाएं सारे दावों की पोल खोल देते हैं। देवरिया में सरेराह, दिनदहाड़े कक्षा 8 की दो छात्राओं संग छेड़छाड़ की गई। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। पुलिस का दावा था कि आरोपी जल्दी गिरफ्तार होंगे लेकिन अभी तक एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। ये उस क्षेत्र का हाल है, जहां का विधायक सरकार में कृषि मंत्री है।
देवरिया के तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास परीक्षा देकर घर आ रही दो छात्राओं से दिनदहाड़े बाइक सवार चार युवकों ने छेड़छाड़ का प्रयास किया। साइकिल सवार छात्राएं खेत में साइकिल फेंककर चीखती-चिल्लाती भागती दिखाई दी थीं। अपने आप को बचाने के लिए जैसे ही छात्राओं ने शोर मचाया आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। यह सारी वारदात सड़क के किनारे एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।
एसपी का दावा-जल्द पकड़े जाएंगे आरोपी
मामला छेड़खानी का था और इसका वीडियो भी था। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। पुलिस एक्शन में आई और स्कूल प्रबंधक की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। देवरिया एसपी संकल्प शर्मा ने दावा किया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए 05 टीमें लगाई गई हैं। दावा किया कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे। हैरानी की बात है कि दो दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं और आरोपी फरार हैं।
यह भी पढ़ें : DM साहब की टेबल पर पहुंची ‘बिसलेरी’ की जगह बिलसेरी’ की बोतल; एक आदेश से मचा हड़कंप
आपको बता दें कि यह घटना तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव के पास की है। यह विधानसभा क्षेत्र उत्तर प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का क्षेत्र है और इन्हीं के क्षेत्र में यह बड़ी वारदात हुई है। पत्रकारों ने जब लखनऊ में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से इस घटना के बारे में पूछा तो मंत्री जी ने साफ कहा यह छेड़छाड़ की घटना नहीं दिखाई दे रही है। सिर्फ रोकने का प्रयास किया गया। वे मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। वीडियो में छेड़छाड़ की घटना नहीं दिखाई दे रही है। मंत्री ने कहा कि देवरिया एसपी से कहा है कि आरोपियों को ट्रेस किया जाए और इस मामले पर कार्रवाई की जाए।
यह भी पढ़ें : महिला टीचर का MMS बना ब्लैकमेल कर रहे थे छात्र, आगरा पुलिस 4 को घर से उठा लाई
छात्राओं का कहना है कि हम लोग परीक्षा देकर स्कूल से घर आ रहे थे। तभी एक मोटर साइकिल पर चार लोग सवार होकर वहां पहुंचे और तीन उतरकर हमें दौड़ाने लगे और पकड़ने की कोशिश करने लगे। हम में से एक लड़की खेत में गिर गई और मैं अपनी साइकिल फेंककर कर चिल्लाने लगी और भाग कर अपनी जान बचाई। हम चाहते हैं कि इन लोगों को कड़ी से कड़ी सजा सरकार दे।
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
9 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
42 mins agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
46 mins agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 hr agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 hr agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
2 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
2 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines