हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Delhi: समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने लेडी नायस सीनियर सेंकेंड्री स्कूल का किया निरीक्षण, बच्चों से की बात

विज्ञापन

नई दिल्ली: समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने गुरुवार को लेडी नायस सीनियर सेंकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर वहां की व्यवस्था और समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

कैबिनेट मंत्री ने लेडी नायस सीनियर सेंकेंड्री स्कूल के मूकबधिर बच्चों से संवाद किया। साथ ही बच्चों के द्वार बनाए गए प्रोजेक्ट और हस्तशिल्प कार्य को भी देखा। समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को और अच्छी सुविधाएं प्रदान की जा सकें। इस दौरान समाज कल्याण विभाग के सचिव सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने आज सरकार के लेडी नायस सीनियर सेंकेंड्री स्कूल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने स्कूल के सभी कक्षाओं के बच्चों से मिले। उन्होंने बच्चों से शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषय के बारे में भी जानकारी ली। बच्चों ने बताया कि शिक्षक उनको अच्छी तरह से पढ़ा रहे हैं। बच्चों की प्रतिक्रिया के बाद समाज कल्याण मंत्री ने संतुष्टि जाहिर की।

विज्ञापन

इस दौरान स्कूल के मूकबधिर बच्चों ने खुद के प्रोजेक्ट और हस्तशिल्प को भी समाज कल्याण मंत्री को दिखाया। बच्चों के प्रोजेक्ट की समाज कल्याण मंत्री ने खूब सराहना की और उनको शाबाशी देते हुए आगे बढ़ने के लिए उत्साहित किया। इसके बाद समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने समाज कल्याण विभाग के सचिव और अन्य सभी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्कूल की समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उनको जल्द दूर करने का अश्वासन दिया।

इस दौरान समाज कल्याण मंत्री ने कहा कि विभाग में कर्मचारियों की कमी को जल्द से जल्द दूर करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जा सके। समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को विभाग के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। केजरीवाल सरकार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में बाबा साहब के विजन को साकार करने पर दिन-रात काम रही है, ताकि सभी दिल्लीवासियों को अच्छी और गुणवत्तायुक्त सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola