Delhi Double Decker Bus: 30 साल बाद दिल्ली की सड़कों पर एक बार फिर डबल डेकर बस कमबैक करने वाली हैं. लेकिन इस बार उनका अंदाज ही अलग होगा. नई डेकर बसें कई आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं. ये बसें इलेक्ट्रिक और बेहद खूबसूरत डिजाइन में तैयार की गई हैं. इन्हें अशोक लेलैंड ने एक CSR पहल के तहत बनाया है. बस में 60 से ज्यादा लोगों के बैठने की जगह है. इसकी ऊंचाई 4.75 मीटर है और इसके बाहरी हिस्से पर दिल्ली के लैंडमार्क की शानदार तस्वीरें बनी हैं. बस के टॉप डेक से यात्रियों को दिल्ली बेहद खूबसूरत नजर आएगी. बड़ों के लिए बस का किराया 500 रुपये और 6 से 12 साल के बच्चों के लिए बस का किराया 300 रुपये तय किया गया है.
ये भी पढ़ें: सांस लेने लायक नहीं रही दिल्ली, 400 के पार पहुंचा AQI, सर्दी में धुंध नहीं, स्मॉग से ढकी राजधानी
दिल्ली दर्शन करवाएगी डबल डेकर बसें
इससे पहले 1989 तक राजधानी की सड़कों पर डबल डेकर बसें आमतौर पर नजर आती थीं, अब एक बार फिर डबल डेकर बस नए स्टाइल में बतौर टूरिज्म बस बनकर वापसी के लिए पूरी तरह तैयार है. ये बस यात्रियों को दिल्ली की सैर करवाएगी. सफर की शुरुआत प्रधानमंत्री म्यूजियम से होगी, जिसके बाद बस भारत मंडपम, नेशनल वॉर मेमोरियल, नया संसद भवन, दिल्ली हाट जैसी मशहूर जगहों पर भी लेकर जाएगी. बस में एक गाइड भी मौजूद रहेगा जो हर इमारत से जुड़ी दिलचस्प कहानियां टूरिस्टों को बताएगा.
जब ‘सुविधा बस’ थी दिल्ली की जान
कभी DTC की ‘सुविधा बस’ के नाम से जानी जाने वाली डबल-डेकर बसें दिल्ली की जान थीं। 1970 से लेकर 1989 तक लाल रंग की दो मंजिला बसें बच्चों और बड़ों दोनों की जिंदगी का अहम हिस्सा थीं. ऊपर वाले डेक पर बैठकर यात्रा करना सभी को रोमांचित करता था. लेकिन बढ़ते वक्त के साथ इन बसों को मेनटेन करना मुश्किल होता जा रहा था. इन बसों की मरम्मत में काफी खर्चा आता था. ऐसे ही कई वजहों के कारण धीरे-धीरे ये बसें ओझल ही हो गईं.
ये भी पढ़ें: दिसंबर में भी क्यों नहीं ठिठुर रही दिल्ली? क्या है वजह,जानिए कब करवट ले सकता है मौसम?
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
58 mins agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
1 hr agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
2 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
3 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
4 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
4 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
5 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
6 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines