यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग हुई है। फायरिंग करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गया है। गुरुग्राम में मौजूद घर सुबह करीब 5-6 बजे के बीच फायरिंग हुई है, रिपोर्ट्स के मुताबिक तीन बदमाश बाइक से पहुंचे थे और कई राउंड गोलियां चलाई हैं।
मिली जानकारी के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एल्विश यादव के घर पर दो दर्जन से अधिक राउंड फायरिंग हुई है। गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच-पड़ताल की जा रही है।
गुरुग्राम पुलिस के PRO संदीप कुमार ने बताया कि गुरुग्राम के सेक्टर 57 स्थित यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विजेता एल्विश यादव के घर के बाहर तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोलीबारी की। घटना सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। एक दर्जन से ज़्यादा राउंड फायरिंग हुई। गोलीबारी के समय एल्विश यादव अपने घर पर नहीं थे।
यह भी पढ़ें : कौन हैं Elvish Yadav के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले 2 गैंगस्टर? इन यूट्यूबर्स को भी दी धमकी
एल्विश यादव के पिता राम अवतार यादव ने कहा कि जब गोलियां चलीं तो परिवार घर में मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में तीन बदमाश दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से दो साफ-साफ़ दिखाई दे रहे हैं। पुलिस प्रशासन अपना काम बखूबी कर रहा है।
वहीं पुलिस ने इलाके को घेर लिया है, जांच कर रही है। गोलीबारी इमारत की पहली मंजिल और ग्राउंड फ्लोर पर की गई है। बताया गया कि एल्विश परिवार तीसरी मंजिल पर रहता है। घटना के तुरंत बाद पुलिस टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में दावा किया गया है कि विदेश में बैठे दो गैंगस्टरों, हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। पोस्ट में लिखा है, “आज एल्विश यादव के घर पर गोलीबारी की जिम्मेदारी नीरज फरीदपुर और भाऊ रिटोलिया ने ली है। सट्टेबाजी को बढ़ावा देने वाले किसी भी व्यक्ति को चेतावनी है, अगर वो सट्टेबाजी को बढ़ावा देगा तो उनके पास हमारी कॉल या गोली कभी भी पहुंच सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
22 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
39 mins agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
17 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
23 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines