---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

मणिपुर हिंसा को लेकर जंतर-मतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

नई दिल्ली (विनय सिंह): राजधानी दिल्ली में मंगलवार को जंतर-मंतर पर यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा, मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। हालांकि इस दौरान भारी संख्या पुलिस फोर्स मौजूद रहा। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी हुई। इन मुद्दों को […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली (विनय सिंह): राजधानी दिल्ली में मंगलवार को जंतर-मंतर पर यूथ कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मणिपुर हिंसा, मंहगाई और बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार को घेरा। हालांकि इस दौरान भारी संख्या पुलिस फोर्स मौजूद रहा। पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झड़प भी हुई।

इन मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

जानकारी के मुताबिक, इंडियन नेशनल कांग्रेस की युवा इकाई, इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बीवी श्रीनीवास ने इस प्रदर्शन का आह्वान किया था। देश में मणिपुर हिंसा, महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भारतीय यूथ कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा दिल्ली के जंतर-मतर पर केंद्र सरकार के खिलाफ ‘भारत बचाओ, संसद घेराव’ विरोध प्रदर्शन किया।

---विज्ञापन---

यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा को लेकर जंतर मंतर पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इस दौरान कांग्रेस नेता अलका लांबा और पवन खेड़ा भी यूवा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े दिखे।

---विज्ञापन---

पुलिस ने हिरासत में लिया कार्यकर्ता

बताया गया है कि यूथ कांग्रेस का संसद घेराव का कार्यक्रम था, लेकिन सुरक्षा को लेकर मौके पर भारी पुलिस बल के कारण ये नहीं हो पाया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ने जब जंतर-मंतर से बाहर निकलने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें रोक कर हिरासत में ले लिया।

दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

---विज्ञापन---
First published on: Aug 08, 2023 05:21 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola