कैश कांड में फंसे यशवंत वर्मा के घर के अंदर की पहली तस्वीर आई सामने, बोरियों में अधजले नोट

जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर के वीडियो और फोटो सुप्रीम कोर्ट ने सार्वजनिक किए हैं। इसमें जले हुए नोट देखे जा सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन फोटो-वीडियो को अपनी ऑफिशियल साइट पर अपलोड किया है। साथ ही एक रिपोर्ट भी पोस्ट की है।

Delhi HC Judge Yashwant Verma transfer

कैश कांड में फंसे दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा के घर के अंदर की तस्वीरें और वीडियो रिलीज किए गए हैं। इन तस्वीरों और वीडियो में स्टोररूम में रखे नोट दिखाई दे रहे हैं, जो आग लगने से जल गए। जस्टिस के घर में मिले इतने कैश की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है, जो यह पता लगाएगी कि इतना कैश किसका है, कहां से आया? किसने डिलीवर किया और किसने रिसीव किया? इतने कैश से क्या किया जाना था?

विज्ञापन

जांच कमेटी में पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस शील नागू, हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस जीएस संधावालिया और कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अनु शिवरामन शामिल है। दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अपनी रिपोर्ट दे चुके हैं, जिसमें यशवंत वर्मा के अभी कोई केस नहीं सौंपने की सिफारिश की गई है। सुप्रीम कोर्ट की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर इन वीडियो और तस्वीरों को शेयर किया गया।

विज्ञापन

दिल्ली के जस्टिस ने अपनी रिपोर्ट में यह बताया

दिल्ली हाईकोर्ट के जस्टिस ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि उनकी जस्टिस वर्मा से बात हुई थी। 17 मार्च को सुबह करीब साढ़े बजे वे दिल्ली हाईकोर्ट के गेस्ट हाउस में मिले थे। जस्टिस वर्मा ने उन्हें बताया कि घर के जिस स्टोररूम में आग लगी है, उनमें पुराना फर्नीचर और बिस्तर रखा था। इस कमरे में अकसर नौकर, माली और CPWD के कर्मचारी ठहरते थे। जब घर में आग लगी, तब जस्टिस वर्मा भोपाल में थे। बेटी ने उन्हे आग लगने के बारे में बताया।

विज्ञापन

उसने व्हाट्सऐप पर फोटो-वीडियो भेजे थे। कमरे में रखा सारा सामान जल चुका था। उन्होंने अपने खिलाफ साजिश रचे जाने की आशंका जताई है। पुलिस कमिश्नर की रिपोर्ट कहती है कि 15 मार्च की सुबह कमरे में आग लगी थी, उसमें से फायर कर्मियों की मदद से जली हुई चीजें हटा दी गई थीं। जांच में यह भी पता चला कि इस कमरे में नौकर, माली और CPWD के कर्मचारियों के अलावा कोई और नहीं आया। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आग कैसे लगी? आग लगी या लगाई गई?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ