Yamuna Water Level: पहाड़ों पर फिर से शुरू हुई बारिश के कारण एक बार फिर दिल्ली वालों की धड़कनें बढ़ रही हैं। हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से यमुना में पानी छोड़े जाने के बाद जलस्तर फिर से खतरे के निशान (Yamuna Water Level) को छू सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैराज से करीब 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। आशंका है कि यदि और पानी छोड़ा गया तो दिल्ली की स्थिति एक बार फिर बिगड़ सकती है।
खतरे के निशान से बस इतना नीचे है पानी
टीओआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार शाम सात बजे दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर 203.35 मीटर दर्ज किया गया है। यमुना में चेतावनी का स्तर 205.33 मीटर है। रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से यह भी कहा गया है कि यदि पहाड़ों पर बारिश नहीं थमी तो हरियाणा से और पानी छोड़ा जाएगा।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल-उत्तराखंड में बारिश से अब तक 58 की मौत; अगले 24 घंटे और भी ज्यादा भारी, IMD का अलर्ट जारी
16 अगस्त से दिख सकता है असर
रिपोर्ट में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में लगातार बारिश जारी है, जिसके कारण हथिनी कुंड बैराज में पानी भी लगातार बढ़ रहा है। इसके बाद यमुना नदी की मुख्य धारा में पानी छोड़ने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि 26 जुलाई के बाद यह पहली है जब यमुना में हथिनी कुंड से 50 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया है। अधिकारियों ने यह भी कहा है कि 16 अगस्त से दोबारा यमुना में स्थिति खराब हो सकती है।
यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में डराने लगे हालात, फिर याद आया ‘केदारनाथ’, Watch Video
फिर से खाली कराई जा रहे निचले इलाके
दिल्ली के प्रशासनिक अधिकारी सिंचाई विभाग, बाढ़ नियंत्रण विभाग और हथिनी कुंड बैराज प्रबंधन के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। यमुना में फिर से बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाकों को खाली कराना शुरू कर दिया है। हाल में आई बाढ़ के दौरान जो भी प्रबंध किए गए थे उन्हें भी दोहराया जा सकता है।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
7 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines