सीलमपुर के पास दिनदहाड़े एक और बड़ी वारदात, CCTV में रिकॉर्ड हुई अपराधियों की करतूत

उत्तर पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार में बाइक सवार बदमाशों ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया है। पिस्तौल की नोक पर दिनदहाड़े एक व्यक्ति से सोने की चेन लूटी। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है।

delhi News (1)

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले में अपराधियों का बोलबाला लगातार बढ़ता जा रहा है। हाल ही में सीलमपुर में एक युवक की हत्या के बाद इलाके में जमकर हंगामा हुआ था। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री ने पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत की थी। पुलिस ने लोगों को सुरक्षित माहौल देने का भरोसा दिलाया था, लेकिन अब यमुना विहार में एक और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है, जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई लूट

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के यमुना विहार क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े एक शख्स से पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की। बदमाश बाइक से आए और पिस्तौल दिखाकर पहले डराया, फिर पीड़ित के गले से सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। जब यह घटना हुई, उस समय वहां काफी लोग मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी मदद करने की हिम्मत नहीं दिखाई। बदमाशों को किसी का खौफ नहीं था।

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि दोनों बदमाशों के हाथ में पिस्तौल है। जैसे ही उन्होंने चेन छीनी, वे तेजी से अपनी बाइक पर सवार होकर भाग गए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ