यमुना एक्सप्रेस-वे पर ट्रक ने कार को टक्कर मारी, एक परिवार के 5 लोगों की मौत; मृतकों में एक बच्ची

Noida Car Accident: रिश्तेदार की मौत का शोक मनाने के लिए निकले थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए और 5 लोगों की मौत हो गई।

Car Accident

Car Accident

Yamuna Express Way Car Accident: नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह सड़क हादसा हुआ, जिसमें 5 लोगों की जान चली गई। 3 लोग घायल बताए जो हैं। एक्सप्रेस-वे पर जीरो प्वाइंट से 25 किलोमीटर दूर एक ट्रक ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार की छत बुरी तरह चकनाचूर हो गई, जिससे कार में सवार 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जिनके शवों के टुकड़े हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक परिवार के सदस्य, दिल्ली के रहने वाले

मिली जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को कार से निकाला। पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों में 3 बच्चे हैं और तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं और जेजे कॉलोनी फेज-3 मदनपुर खादर थाना कालिंदी कुंज साउथ दिल्ली के रहने वाले थे।

विज्ञापन

घायलों और मृतकों में यह लोग शामिल

पुलिस के अनुसार, मृतकों में उपेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र 38 वर्ष, मूल निवासी ग्राम जपला कचरा थाना हुसैनाबाद जिला पलामू झारखंड शामिल है। इसके अलावा हादसे में बिजेंद्र बैठा पुत्र रामप्रीत बैठा उम्र करीब 36 वर्ष, कांति देवी पत्नी बिजेंद्र बैठा उम्र 30 वर्ष, ज्योति पुत्री बिजेंद्र बैठा उम्र 12 वर्ष और सुरेश पुत्र श्रीकांत कामत बैठा उम्र 45 वर्ष की मौत हुई है। घायलों में सूरज पुत्र उपेंद्र बैठा उम्र 16 वर्ष, आयुष पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 8 वर्ष, आर्यन पुत्र बिजेंद्र बैठा उम्र 10 वर्ष शामिल हैं।

विज्ञापन

साले की मौत का शोक मनाने जा रहे थे

हादसा ग्रेटर नोएडा से आगरा जाने वाली लेन पर हुआ है। मूलरूप से झारखंड निवासी उपेंद्र बैठा दिल्ली में कारोबार करते हैं। उपेंद्र के साले की शुक्रवार को मौत हो गई थी, जिसका शोक मनाने के लिए वह परिवार सहित शुक्रवार की रात झारखंड जाने के लिए निकले थे। कार यमुना एक्सप्रेस-वे पर रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र में पहुंची ट्रक ने पीछे से कार को जोरदार टक्कर मार दी। ग्रेटर नोएडा के एडिशनल DCP अशोक कुमार ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की जान गई है। आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ