Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का धरना प्रदर्शन जारी है। यहां पिछले 15 दिन से पहलवान बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं देशभर की खाप पंचायतें भी पहलवानों के समर्थन में आ गई है। इन्हीं खाप पंचायतों की आज जंतर मंतर में महापंचायत होने वाली है।
दिल्ली की सभी सीमाओं को फोर्स बढ़ाई
देशभर की खाप पंचायतों के दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। इसको देखते हुए दिल्ली के सभी बॉर्डर पर पुलिस की तैनाती की गई है। एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के टिकरी बॉर्डर से स्थानीय नेताओं समेत कई महिलाओं ने दिल्ली में प्रवेश किया है। इसके अलावा दिल्ली से सटे यूपी के गाजियाबाद और नोएडा बॉर्डर पर भी भारी संख्या में फोर्स लगाई गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1655073908704575489
किसान नेता टिकैत ने कही ये बात
एक रिपोर्ट में कहा गया है कि किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि वे दिल्ली में शांतिपूर्ण तरीके से महापंचायत करेंगे। उन्होंने कहा है कि यदि पुलिस ने किसी भी किसान को हिरासत में लिया तो उसी थाने में खापों की महापंचायत होगी। हालांकि रिपोर्ट्स में कहा गया है कि पुलिस ने अभी तक किसी को दिल्ली में आने से रोका नहीं है, लेकिन दिल्ली ने सड़कों पर भारी तादाद में फोर्स उतार दी है।
https://twitter.com/ANI/status/1655077117946916864
बृजभूषण शरण सिंह ने जारी किया था वीडियो
दिल्ली के जंतर मंतर में चल रहे पहलवानों के धरना प्रदर्शन के बीच भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया पर एक अपील करते हुए वीडियो शेयर किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि खाप के मेरे चाचा-ताऊ, मैं आपको दिल्ली आने से नहीं रोक रहा हूं, लेकिन जिल दिन दिल्ली पुलिस की जांच पूरी होगी और मैं दोषी पाया गया तो मैन आप सब के सामने खुद आउंगा। आप सब जूते मार-मार कर मेरी हत्या कर देना।
अनिल विज ने पहलवानों को दिया समर्थन
बता दें कि शुक्रवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने प्रदर्शनकारी पहलवानों को अपना समर्थन दिया। ANI से बातचीत में उन्होंने कहा था कि उन्हें विरोध करने वाले पहलवानों के लिए पूरी सहानुभूति और समर्थन है। उन्होंने पहलवानों को आश्वासन भी दिया कि वे उनकी ओर से सरकार के साथ मध्यस्थता और बातचीत करने के लिए तैयार हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
7 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
18 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
20 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
21 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
22 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
22 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
23 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines