30 लाख रुपये प्रति वर्ष कमाने वाली महिला को खुद के पैसे बचाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसी बात को लेकर काफी ज्यादा बहस छिड़ी है। कई यूजर्स ने पोस्ट करते हुए अपनी-अपनी राय भी दी है। एक महिला ने खुलासा किया कि उसकी सहेली की बेटी काफी अच्छी कमाई करने के बावजूद भी एक पे चेक से दूसरी पे चेक पर जी रही है।
25-30 लाख प्रत्येक वर्ष कमाती है
एक एक्स यूजर ने पोस्ट में लिखा है कि उसके दोस्त की बेटी काफी मोटी रकम कमाने के बावजूद भी पैसे बचाने के लिए खूब संघर्ष कर रही है ताकि उसको आगे चलकर परेशानी न हो। साथ ही यह भी बताया कि उसकी बेटी प्रत्येक वर्ष 25-30 लाख रुपये कमाती है। नेटिजेंस ने इस पोस्ट पर टिप्पणी की है। उन्होंने बताया कि आज की जेनरेशन और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी कैसी है।
25-30 की उम्र में इतनी बड़ी रकम कमाना बड़ी बात है
एक नारायणी गुरुनाथन नाम की यूजर ने पोस्ट में लिखा कि मेरे दोस्त की बेटी जो प्रत्येक वर्ष 24-30 लाख रुपये कमाती है। वह तनख्वाह से तनख्वाह तक जीती है। रिक्वायरमेंट एक्सपर्ट के रुप में काम करने वाली महिला ने कहा कि बेटी की स्थइति इस बात का उदाहरण देती है कि प्रजेन्ट में जीना फ्यूचर की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी की कॉस्ट पर कैसे आ सकता है। उन्होंने कहा कि 25 या 30 की उम्र में उनके लिए इतनी बड़ी रकम की कल्पना करना मुश्किल था।
गुरुनाथन नाम के यूजर ने क्या कहा?
गुरुनाथन ने यह भी कहा कि हाई रेन्ट, लगातार ट्रैवल करना, एल्कोहल, गैजेट, बाहर खाना और ब्रांडेड कपड़े तेजी से बढ़ते हैं। इसके साथ आप लग्जरी कारों की EMI को न भूलें। उन्होंने अपनी अंतिम पोस्ट में बताया कि फॉरेन ट्रिप स्टेटस सिंबल बन जाती हैं। पर्सनल प्योरिटीज की तुलना में इंस्टाग्राम पोस्ट के साथ मुकाबला करने के बारे में कहीं ज्यादा है। वर्तमान में पूरी तरह से लाइफ को आनंद लेकर जीना, लेकिन अक्सर फ्यूचर की स्टेबिलिटी की कॉस्ट पर बस एक अवलोकन करना रह जाता है।
कई यूजर्स ने इसे निगेटिव बताया है
गुरुनाथन की पोस्ट पर टिप्पणी करने वाले ज्यादा से ज्यादा लोगों ने इस तरह की जिंदगी जीने के निगेटिव पहलुओं के बारे में बताया है। उन्होंने दावा किया कि दोस्त की बेटी को फाइनेंशियल पर एक क्लास की जरूरत है। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बेटी को इमरजेंसी फंड्स की कमी के कारण होने वाली समस्याओं के बारे में जागरुक किया जाना चाहिए। यहां तक कि कई लोगों ने इस लाइफस्टाइल के लिए सोशल मीडिया और टीवी शो के इफेक्ट को भी जिम्मेदार ठहराया है।
स्टेबिलिटी और वेल्थ की कला सेविंग से आती है। पैसा कमाना आसान है, लेकिन इसे बचाने के लिए हमें डिसिप्लिन की जरूरत होती है। पैसा बचाना एक स्किल से कम नहीं है। एक नेटिजन ने कहा कि इस बीच कुछ ऑप्टिम्सिटक लोग भी थे। उन्होंने दावा किया कि बेटी समय और समझ के साथ अपने तरीके बदल लेगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines