दिल्ली: गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास मिले महिला के बॉडी पार्ट्स, पुलिस ने शुरू की पड़ताल

delhi news, delhi police, delhi crime news, delhi geeta colony, Women chopped body parts

Delhi News: दिल्ली के शहादरा में बुधवार सुबह एक महिला के कटे हुए बॉडी पार्ट्स मिले हैं। घटना गीता कॉलोनी की बताई जा रही है। मामले की जानकारी के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन

पुलिस ने कहा कि बुधवार को पूर्वी दिल्ली के गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास एक महिला के कटे हुए शरीर के हिस्से पाए गए। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह करीब सवा नौ बजे मिली।

विज्ञापन

सेंट्रल रेंज के ज्वाइंट सीपी परमादित्य ने बताया कि घटनास्थल पर दो काले पॉलिथीन बैग मिले हैं। एक पॉलिथीन में सिर जबकि दूसरे पॉलिथीन में शरीर के अन्य हिस्से मिले हैं। लंबे बालों के आधार पर हम यह मान रहे हैं कि यह किसी महिला का शव है। अभी तक इसकी पहचान नहीं हो पाई है, जांच जारी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ