Delhi News: दिल्ली में रविवार को पानी भरी सड़क से गुजरने की कोशिश के दौरान बिजली के खंभे को छूने के बाद एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई। साक्षी आहूजा नाम की युवती रविवार सुबह 5.30 बजे अपनी बहन और तीन बच्चों के साथ भोपाल जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी।
स्टेशन के बाहर जब वह पानी से भरी सड़क पार कर रही थी, तो उसने सहारे के लिए एक बिजली के खंभे को पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गई। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त बिजली के खंभे से कुछ तार निकले हुए थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगने के बाद आसपास के लोगों ने महिला की मदद करने की कोशिश की। बाद में दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की बहन ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, करंट कैसे लगा, इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि इंसुलेशन फेल होने के कारण पोल पर लगे केबल से करंट लीक हो गया था।
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
3 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
3 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
5 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
6 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
6 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
8 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
8 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
9 hrs agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines