Delhi News: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर युवती ने छू लिया बिजली का खंभा, करंट लगने से हुई मौत

Delhi woman death, Delhi railway station, electrocution cases, woman electrocuted in Delhi, Rain in Delhi, Delhi weather updates

Delhi News: दिल्ली में रविवार को पानी भरी सड़क से गुजरने की कोशिश के दौरान बिजली के खंभे को छूने के बाद एक युवती की करंट लगने से मौत हो गई। साक्षी आहूजा नाम की युवती रविवार सुबह 5.30 बजे अपनी बहन और तीन बच्चों के साथ भोपाल जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची थी।

विज्ञापन

स्टेशन के बाहर जब वह पानी से भरी सड़क पार कर रही थी, तो उसने सहारे के लिए एक बिजली के खंभे को पकड़ लिया और करंट की चपेट में आ गई। जिस वक्त यह घटना घटी उस वक्त बिजली के खंभे से कुछ तार निकले हुए थे।

विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करंट लगने के बाद आसपास के लोगों ने महिला की मदद करने की कोशिश की। बाद में दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की बहन ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, करंट कैसे लगा, इस बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि इंसुलेशन फेल होने के कारण पोल पर लगे केबल से करंट लीक हो गया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ