Woman Stole From Home As Mother Loves Sister More : राजधानी दिल्ली में सोमवार को 31 साल की एक महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने उत्तम नगर में स्थित अपने मां के घर से नकदी और गहने चोरी किए हैं। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और मां छोटी बहन को ज्यादा प्यार करती थी।
पुलिस को 30 जनवरी को चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि बुरका पहने हुई एक महिला दोपहर 2 बजे के आसपास घर में आई थी। उसने सोने और चांदी के गहनों के साथ नकद रुपये भी चुराए और 2.30 बजे वहां से निकल गई। पुलिस ने बताया कि जांच में घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले और न ही अलमारी या दरवाजे ही टूटे थे।
सीसीटीवी फुटेज की जांच में हुआ शक
एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच के लिए कई टीमों को लगाया गया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने तहकीकात की तो पीड़िता की बेटी पर शक गया। उससे पूछताछ की गई तो उसके अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए हैं। ये सभी गहने महिला की छोटी बहन के थे।
मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती थी
महिला ने बताया कि उसकी मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती है और उसके सामने आर्थिक समस्याएं थीं। इसीलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने गहने चोरी करने के बाद बेच दिए थे लेकिन अब उन्हें बरामद कर लिया गया है। महिला फिलहाल हिरासत में है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अपनी घर में चोरी करने के लिए अब अफसोस जताया है।
ये भी पढ़ें: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान हिरासत में
ये भी पढ़ें: उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी
ये भी पढ़ें: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेज हुई हलचल
ये भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
4 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
6 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
6 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
8 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
9 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
10 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
11 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines