---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती थी मां, बुरका पहन अपने ही घर से चुरा लिए गहने

Woman Stole From Home As Mother Loves Sister More: दिल्ली पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है जिसने अपनी मां के घर में चोरी की। इसकी वजह जान हैरान रह जाएंगे।

---खबर नीचे जारी है---

Woman Stole From Home As Mother Loves Sister More :  राजधानी दिल्ली में सोमवार को 31 साल की एक महिला को हिरासत में लिया गया है। महिला पर आरोप है कि उसने उत्तम नगर में स्थित अपने मां के घर से नकदी और गहने चोरी किए हैं। दिल्ली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और मां छोटी बहन को ज्यादा प्यार करती थी।

---खबर नीचे जारी है---

पुलिस को 30 जनवरी को चोरी की शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि बुरका पहने हुई एक महिला दोपहर 2 बजे के आसपास घर में आई थी। उसने सोने और चांदी के गहनों के साथ नकद रुपये भी चुराए और 2.30 बजे वहां से निकल गई। पुलिस ने बताया कि जांच में घर में जबरन घुसने के निशान नहीं मिले और न ही अलमारी या दरवाजे ही टूटे थे।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में हुआ शक

एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले की जांच के लिए कई टीमों को लगाया गया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। पुलिस ने तहकीकात की तो पीड़िता की बेटी पर शक गया। उससे पूछताछ की गई तो उसके अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने बताया कि चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए हैं। ये सभी गहने महिला की छोटी बहन के थे।

---खबर नीचे जारी है---

मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती थी

महिला ने बताया कि उसकी मां छोटी बहन से ज्यादा प्यार करती है और उसके सामने आर्थिक समस्याएं थीं। इसीलिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि महिला ने गहने चोरी करने के बाद बेच दिए थे लेकिन अब उन्हें बरामद कर लिया गया है। महिला फिलहाल हिरासत में है और उसके खिलाफ कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी। महिला ने अपनी घर में चोरी करने के लिए अब अफसोस जताया है।

ये भी पढ़ें: मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना मुफ्ती सलमान हिरासत में

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: उपराज्यपाल को अरविंद केजरीवाल की चिट्ठी

ये भी पढ़ें: बिहार में फ्लोर टेस्ट से पहले तेज हुई हलचल

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: उत्तराखंड कैबिनेट ने UCC ड्राफ्ट को दी मंजूरी

First published on: Feb 04, 2024 10:52 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola