Minor Domestic Worker Abuse: दक्षिण पश्चिम दिल्ली में घरेलू सहायिका से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार महिला पायलट को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने गुरुवार को कहा कि दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में एक नाबालिग मेड से मारपीट करने के आरोप में महिला पायलट को गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार की गई महिला पायलट को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। आरोप है कि महिला पायलट ने अपने घर पर मेड के रूप में काम करने वाली 10 साल की लड़की को बुधवार को पीटा था। इसकी जानकारी के बाद आरोपी के पड़ोसी आक्रोशित हो गए और महिला पायलट समेत उसके पति की पिटाई कर दी।
यह भी पढ़ें: महिला आयोग ने लिया घटना का संज्ञान, डीजीपी को तुरंत कार्रवाई को कहा
निजी एयरलाइन में पायलट है आरोपी महिला
आरोपियों की पहचान पूर्णिमा बागची (33) और उनके पति कौशिक बागची (36) के रूप में हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि पूर्णिमा को बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अधिकारी ने बताया कि उसके पति को गुरुवार यानी आज अदालत में पेश किया जाएगा।
महिला एक निजी एयरलाइन में पायलट के रूप में काम करती है जबकि उसका पति एक अन्य निजी एयरलाइन में ग्राउंड स्टाफ के साथ तैनात है। नाबालिग की पिटाई की कथित घटना सामने आने के बाद, पीड़ित के रिश्तेदारों और अन्य लोगों ने दंपति की पिटाई कर दी। पता चला कि नाबालिग लड़की पिछले दो महीने से दंपति के घर पर काम कर रही है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
15 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
16 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
18 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
18 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
18 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
20 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
22 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines