दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के धरने में बिरयानी बांटने वाले मोहम्मद जुनैद की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. क्योंकि मोहम्मद जुनैद के खिलाफ एक महिला ने दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी है. थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट में दी गई शिकायत में महिला ने जुनैद पर अनुचित व्यवहार और महिलाओं को परेशान करने के आरोप लगाए हैं. लेकिन फिलहाल शिकायत दी गई है, आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है. दिल्ली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपों की जांच शुरू कर दी है.
लड़कियों के साथ असहज व्यवहार के आरोप लगे
शिकायतकर्ता के मुताबिक, CJP के विरोध प्रदर्शन के दौरान वह वेस्ट मैनेजमेंट समेत अन्य जिम्मेदारियां संभाल रही थीं और इसी दौरान जुनैद से उनकी बातचीत हुई थी. महिला ने आरोप लगाया कि जुनैद लड़कियों के साथ कथित तौर पर असहज करने वाला व्यवहार करता था. महिला का दावा है कि उसने इस संबंध में अभिजीत दीपके को भी बताया था और जुनैद को प्रदर्शन स्थल से हटाने की मांग की थी. लेकिन उन्होंने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और जुनैद की हरकतें जारी रहीं.
कौन हैं मोहम्मद जुनैद और CJP से क्या कनेक्शन?
बता दें कि मोहम्मद जुनैद उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिला निवासी LLB के स्टूडेंट हैं. वे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्र आंदोलन में वेज बिरयानी और चाय-नाश्ता बांटकर सुर्खियों में आए थे. वॉलंटियरी उनके काम को सराहते हुए युवाओं ने उनको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया और ‘बिरयानी वाले जुनैद भाई’ के नाम से मशहूर हुए. लेकिन छात्र आंदोलन खत्म होने के बाद जुनैद तब सुर्खियों में आए, जब उन्होंने एक वीडियो जारी करके कहा कि इतनी सेवा करने के बावजूद उन्हें CJP की कोर टीम में शामिल नहीं किया गया. वे भावुक हो गए थे, क्योंकि उन्हें छात्र आंदोलन का प्रमुख चेहरा नहीं माना गया था.
जुनैद ने दिल्ली पुलिस पर लगाए तंग करने के आरोप
बता दें कि छात्र आंदोलन खत्म होने बाद जुनैद के घर पर दिल्ली पुलिस की रेड की खबरें भी आई थीं. जुनैद ने उन्हें और उनके परिवार को परेशान करने, बैंक खातों की पासबुक और पैन कार्ड आदि जब्त करने का आरोप लगाया था. उन्होंने अवैध तरीके से हिरासत में लेकर रातभर आंखों पर पट्टी बांधकर अंधेरे में रखने और पूछताछ करने के आरोप लगाए हैं. जबकि गाजियाबाद और मेरठ पुलिस ने जुनैद के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इतने दिन तक फ्री में बिरयानी बांटने के लिए फंड कहां से आया, यह जानने के लिए सामान्य पूछताछ की गई थी. जुनैद ने हिरासत के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की थी.
झारखंड के छात्र आंदोलन में पहुंचे मोहम्मद जुनैद
जुनैद आजकल झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षाओं में गड़बड़ी के खिलाफ छिड़े छात्र आंदोलन में हैं. वे रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में शामिल प्रदर्शनकारियों को खाना, पानी और चाय-बिस्किट बांट रहे हैं. लेकिन रांची में जुनैद पर राजनीतिक एजेंडा चलाने के आरोप लगे हैं. साथ ही सावन के महीने में उनके द्वारा बांटी जा रही बिरयानी का विरोध भी छात्रों ने किया है. वहीं झारखंड के प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपने आंदोलन को जंतर-मंतर जैसा आंदोलन नहीं बनाना चाहते. विरोध पर जुनैद ने प्रतिक्रिया दी कि वे सभी धर्मों का सम्मान करते हैं और ‘वेज बिरयानी’ के साथ शाकाहारी भोजन ही बांट रहे हैं.
संबंधित खबरें
दिल्ली में ट्रैफिक को लेकर एडवाइजरी जारी, कनॉट प्लेस के लिए रहें सावधान!
3 hrs ago'तिरंगा मार्च में शामिल न हों', दिल्ली पुलिस ने सिर्फ 11 लोगों को दी इजाजत
5 hrs agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
7 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
9 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
9 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
12 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
16 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
16 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines