Delhi Crime News: नई दिल्ली के मंगोलपुर कलां गांव में 36 साल की एक विवाहिता का शव उसके किराए के अपार्टमेंट में मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, महिला का लिव इन पार्टनर फरार है और उसके पकड़े जाने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा। बताया गया कि संदिग्ध लिव इन पार्टनर को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है।
दिल्ली पुलिस ने कहा कि 30 दिसंबर, 2022 को पुलिस स्टेशन दक्षिण रोहिणी में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि दिल्ली के मंगोलपुर कलां गांव में एक घर की दूसरी मंजिल पर एक महिला का शव मिला है।
और पढ़िए – Delhi News: महिला को कार से घसीटे जाने पर दिल्ली के LG वीके सक्सेना बोले- मेरा सिर शर्म से झुक गया
आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज
दिल्ली पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से उन्हें एक महिला का शव मिला। पुलिस ने कहा कि उन्होंने दक्षिण रोहिणी पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस ने मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के ग्राम पुरा हरलाल निवासी प्रदीप सिंह की पत्नी पूनम देवी (36) के रूप में की है। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि पूनम करीब 10 दिन पहले उत्तर प्रदेश के करकोली निवासी संजय के यहां किराए पर रहने आई थी।
मृतका के शरीर पर चोट के निशान नहीं
मकान मालिक ने बताया कि उसने पूनम और संजय दोनों को आखिरी बार 29 दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे देखा था। पूनम का घर आंशिक रूप से खुला था। उसने देखा कि पूनम के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मृतका के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं थे। पुलिस ने बताया कि महिला के शव को बीएसए अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। उसके लिव-इन पार्टनर संजय से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उसका फोन बंद था।
महिला तीन बच्चों की थी मां
पुलिस ने बताया कि दिल्ली के शाहदरा निवासी मृत महिला के पति प्रदीप सिंह से संपर्क किया गया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2011 में पूनम से हुई थी और उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं।
पुलिस के अनुसार, 24 नवंबर 2022 को पूनम देवी अपने पति से मिलने पंजाब के जीरकपुर गई थी जो वहां किसी काम से गया हुआ था। पुलिस ने कहा, “वह अपने इलाज के लिए 26 नवंबर को जीरकपुर से दिल्ली आ गई। अगले दिन, उसके पति को पता चला कि पूनम का अफेयर किसी संजय के साथ है।
दिल्ली पुलिस ने कहा, “मुख्य संदिग्ध संजय को पकड़ने की कोशिश की जा रही है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है। पुलिस हत्या के सटीक कारण का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल पर काम कर रही है। आगे की जांच जारी है।”
और पढ़िए –देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
LIVE: ध्रुव राठी रिहा, चेतावनी के साथ दिल्ली पुलिस ने रात 3 बजे छोड़ा
3 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
11 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
12 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
14 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
15 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
17 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
18 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
18 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines