iPhone Snatched: दिल्ली में एक महिला टीचर आईफोन बचाने के चक्कर में ऑटो-रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। ऑटो से गिरने के बाद आईफोन छीनने की कोशिश कर रहे बाइक सवार बदमाशों ने महिला को कुछ दूरी तक सड़क पर घसीटते रहे।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, घटना 11 अगस्त (शुक्रवार) को हुई जब पीड़िता योविका चौधरी स्कूल से घर वापस जा रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो लोगों ने उसका आईफोन-13 छीनने की कोशिश की।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार बदमाश महिला टीचर का फोन छीनने में कामयाब रहे और भाग गए। उधर, महिला टीचर को इलाज के लिए साकेत के मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी नाक में फ्रैक्चर और अन्य चोटों का इलाज कर घर भेज दिया गया।
साकेत के ज्ञान भारती स्कूल की टीचर हैं योविका चौधरी
योविका चौधरी साकेत स्थित ज्ञान भारती स्कूल में शिक्षक हैं। वे देवली की रहने वाली हैं। अपनी पुलिस शिकायत में महिला टीचर ने कहा कि बाइक सवार लोगों की उम्र लगभग 20 से 22 साल थी और उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था।
उधर, पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 356 (चोरी के लिए किसी व्यक्ति के खिलाफ हमला करना या आपराधिक बल का उपयोग करना), 379 (चोरी करना) और 34 (जब सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने के लिए कई लोगों द्वारा एक आपराधिक कार्य किया जाता है) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 hr agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
2 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
2 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
3 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
5 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
5 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
16 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines