---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

Delhi News: 1000 किलोमीटर दूर से 15 करोड़ रुपये की कोकीन पेट में ले आई महिला

Delhi News: 1000 किलोमीटर दूर वेस्ट अफ्रीका के गिनी शहर से एक महिला कुल करीब 15 करोड़ रुपये की कोकीन पेट में छिपाकर दिल्ली एयरपोर्ट तक ले गई। लेकिन यहां उसकी चाल व हाव-भाव देख कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत […]

---विज्ञापन---

Delhi News: 1000 किलोमीटर दूर वेस्ट अफ्रीका के गिनी शहर से एक महिला कुल करीब 15 करोड़ रुपये की कोकीन पेट में छिपाकर दिल्ली एयरपोर्ट तक ले गई। लेकिन यहां उसकी चाल व हाव-भाव देख कस्टम अधिकारियों को उस पर शक हुआ। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।

---विज्ञापन---

शुरूआत में महिला ने पूछताछ में कोई सहयोग नहीं किया। गहन पूछताछ व बॉडी स्केनर में उसका सच सामने आया। अब मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद उसके पेट में से 15.36 करोड़ रुपये मूल्य के कोकीन के 82 कैप्सूल निकाले गए हैं। सूत्रों के अनुसार यह कोकीन नए साल में दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करनी थी।

महिला से करीब 1024 ग्राम कोकीन मिली है। जांच एजेंसी अब इस वारदात में लिप्त उसके अन्य साथियों के बारे में पता लगा रही है। महिला का पुरा आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक कैप्सूल में कोकीन भरके पेट में छिपाए गए थे। मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद उन्हें निकाला गया है। अगर कैप्सूल फट जाते तो महिला की जान को खतरा हो सकता था। शुरूआती जांच में पता चला है कि महिला ने पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम दिया है।

First published on: Dec 17, 2022 10:45 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola