कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके को गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसी अटकलें सियासी गलियारों में चल रही हैं। क्योंकि आज वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन की अनुमति मिल चुकी है और अभिजीत एयरपोर्ट से निकल चुके हैं। मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी दिल्ली पहुंच गए हैं और अभिजीत की गिरफ्तारी की अटकलों के बीच उन्होंने गिरफ्तारी के विरोध में 42 दिन की भूख हड़ताल का ऐलान किया है।
सोनम ने जताई गिरफ्तारी की आशंका
कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के समर्थन में कई बड़ी हस्तियां हैं। इनमें देश के मशहूर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भी शामिल हैं।प्रदर्शन से पहले उन्होंने दिपके की गिरफ्तारी की आशंका जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि अगर दिपके को गिरफ्तार किया गया तो वे विरोध में अनशन करेंगे और यह अनशन छह सप्ताह यानी 42 दिन तक चलेगा। लद्दाख की मांगों को लेकर पहले भी अनशन कर चुका हूं और हिंसा हो जाने के कारण जेल जा चुका हूं और अब इस मामले में भी मोर्चे पर डटा रहूंगा।
एलजी सक्सेना से जुड़ा किस्सा सुनाया
सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी करते हुए कॉकरोच पार्टी से अपने कनेक्शन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 6 जून को दिल्ली में मिलूंगा। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन को जॉइन करुंगा। कॉकरोच जनता पार्टी से कुछ ही दिन में गहरा लगाव हो गया है। इसका श्रेय लद्दाख के एलजी वीके सक्सेना को जाता है। क्योंकि दिल्ली में मैंने उनसे कहा था कि कॉकरोच जनता पार्टी देश की युवा पीढ़ी की क्रिएटिव अभिव्यक्ति है। वे देश के विकास में अहम साबित हो सकते हैं।
अभिजीत को ईमानदार देशभक्त बताया
एलजी वीके सक्सेना साहब ने चाय पर बुलाकर कॉकरोच जनता पार्टी को समर्थन को लेकर चेतावनी दी। फिर ऐसी-ऐसी खबरें छपीं कि मुझे जवाब तक देना पड़ गया। इस तरह मेरा कॉकरोच जनता पाटी और अभिजीत दिपके से कनेक्शन बन गया। वह सच्चा देशभक्त और ईमानदार नेता है। अगर अभिजीत दीपके को किसी वजह से गिरफ्तार किया जाता है तो उसके समर्थन में 42 दिनों तक अनशन करेंगे। अभिजीत और उनकी पार्टी के नेता सीधे-सादे, साफ दिल, ईमानदार देशप्रेमी हैं।
लाठी-पत्थर नहीं, फूल लाने की अपील
सोनम वांगचुक ने विरोध प्रदर्शन में आने वाले लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्हें पानी, फोन और फूल लेकर आने को कहा। गड़बड़ करने वालों पर नजर रखने को कहा। आंदोलन को पूरी तरह शांतिपूर्ण रखने की अपील की। लाठी-पत्थर की बजाय फूल लेकर आने को कहा। अराजक तत्वों की तुरंत फोटो लेकर पुलिसकर्मियों को देने को कहा। शरारती तत्वों से अलर्ट रहने को कहा और बताया कि अराजक तत्व ही भारत की आंदोलन को खराब करते हैं, देशभक्तों को बदनाम करते हैं।
संबंधित खबरें
सीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
2 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
4 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
6 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
6 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
8 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
9 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
11 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
13 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines