Who Is Delhi Next CM: दिल्ली में विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब अगले सीएम के नाम की चर्चा तेज हो गई है। हर कोई
दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के बारे में जानना चाहता है कि कौन होगा? आम जनता से लेकर सेलिब्रिटी तक सभी मुख्यमंत्री के नाम के लिए अपनी राय दे रहे हैं। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है और वो है भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का। आइए जान लेते हैं कि मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पहली पसंद कौन है?
खेसारी लाल यादव ने सुझाया CM का नाम
भोजपुरी सिनेमा के मशहूर एक्टर खेसारी लाल यादव ने दिल्ली में सीएम पद के एक खास नाम सुझाया है। उन्होंने दरभंगा में हो रहे एक कार्यक्रम में कहा कि दिल्ली का सीएम मनोज तिवारी को बना दिया जाए। खेसारी ने कहा कि अगर मनोज भैया दिल्ली के मुख्यमंत्री बनते हैं तो इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें:महाकुंभ में बांटे गए अंबानी परिवार के पैकेट में क्या? नाविकों को भी दिया खास तोहफा
ये तो हमारे लिए हमारे लिए गर्व की बात है
खेसारी लाल यादव से जब दिल्ली के सीएम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ी ही खुशी से मनोज तिवारी का नाम बताया। उन्होंने कहा कि अगर मनोज भैया सीएम बनते हैं तो ये हम बिहारियों के लिए गर्व की बात होगी कि हमारे प्रदेश का और हमारी भाषा का एक गायक सीएम बने। ऐसे में हम भी आगे चलकर सोच सकते हैं कि एक दिन हम भी सीएम बन सकते हैं।
मनोज ने दिखाया रास्ता
खेसारी लाल यादव ने कहा कि मनोज तिवारी के सीएम बनने से हमारे लिए भी रास्ते खुलेंगे। ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गायकि के तौर पर भी हमने उन्हीं से प्रेरणा ली और सिंगर बने। अब अगर वो सीएम बनते हैं तो यहां भी हमारे लिए रास्ते खुलेंगे। खेसारी लाल ने मनोज तिवारी को अपना मार्ग दर्शक बताया और उनके सम्मान में कई सारी बातें कहीं।
यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति भवन में आज किसकी शादी? कैसे मिली परमिशन, पहली बार रचेगा इतिहास
संबंधित खबरें
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
4 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
6 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
11 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
12 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
18 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
1 day agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines