Manoj Tiwari Daughter Rithi Tiwari: मशहूर भोजपुरी स्टार मनोज तिवारी की बेटी रिथि तिवारी बीजेपी में शामिल हो गईं हैं। 22 साल की उम्र में रिथि तिवारी सियासी गलियारों का हिस्सा बन चुकी हैं और अब वो पिता के नक्शे कदम पर चलने को तैयार हैं। तो आइए जानते हैं कौन हैं रिथि तिवारी, जो भविष्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बड़ा चेहरा बन सकती हैं।
गाने की शौकीन हैं रिथि
रिथि, मनोज तिवारी की पहली पत्नी रानी की बेटी हैं। बेशक मनोज और रानी का तलाक हो चुका है और दूसरी पत्नी सुरभी से भी मनोज तिवारी की दो बेटियां हैं। मगर इसके बावजूद रिथि पिता के काफी करीब हैं। पिता की तरह सिंगिंग की शौकीन रिथि अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाते हुए कई वीडियो शेयर कर चुकी हैं। साथ ही रिथि अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पर भी खुद को सिंगर बताती हैं।
बिजनेस वूमन बिटिया
छोटी सी उम्र में नाम कमाने की चाहत रखने वाली रिथि तिवारी एक नहीं बल्कि दो बिजनेस चलाती हैं। रिथि फेमस ज्वैलरी ब्रांड जूनी की को-फाउंडर हैं। इसके अलावा वो रिथि स्पोर्ट्स के नाम से भी एक कंपनी रन करती हैं। इस कंपनी में रिथि डायरेक्टर के पद पर हैं। हालांकि बिजनेस के साथ राजनीति में एंट्री करना रिथि के लिए भी काफी शॉकिंग है। जिसका खुलासा उन्होंने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में किया है।
रिथि को हुई हैरानी
रिथि तिवारी का कहना है कि वो पिता की तरह राजनीति में आना चाहती थीं। मगर इतनी जल्दी राजनीति में एंट्री करने का कोई प्लान नहीं था। 10-15 साल बाद वो सियासत में हाथ आजमाती लेकिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जरूर मुझमें कुछ दिखा होगा, जिसके चलते उन्होंने मुझे पॉलिटिक्स में आने का मौका दिया। बता दें कि रिथि इन दिनों मनोज तिवारी के साथ दिल्ली में चुनाव प्रचार करती नजर आती हैं।
दिल्ली में मनोज तिवारी बनाम कन्हैया कुमार
भाजपा नेता मनोज तिवारी राजधानी की नॉर्थ ईस्ट दिल्ली सीट चुनावी मैदान में हैं। 2024 के आम चुनाव में दिल्ली की सात सीटों में से भाजपा ने गौतम गंभीर समेत 6 सांसदों का टिकट काट दिया है। ऐसे में मनोज तिवारी अकेले नेता हैं जिन्हें 2014 से लगातार पार्टी इसी सीट पर उम्मीदवार बनाती रही है। हालांकि इस बार मनोज तिवारी की टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैया कुमार से है। वहीं दिल्ली की सभी सातों सीटों पर 25 मई को वोटिंग होनी है।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
2 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
13 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
16 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
18 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
19 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
20 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
21 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
22 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines